सोहेल तनवीर के अश्लील इशारे पर मचा बवाल, वायरल हुआ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चिढ़ाने वाला VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के हीरो रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तनवीर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के बेन कटिंग की तरफ आपत्तिजनक इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। मैदान पर अश्लील संकेतों का इस्तेमाल करने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेल रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने बेन कटिंग को क्लीन बोल्ड करने के बाद यह आपत्तिजनक इशारा किया था। यह मामला 17वें ओवर का है, जब बेन कटिंग ने तनवीर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया था।
अगली ही गेंद पर तनवीर ने बेन कटिंग को क्लीन बोल्ड कर उंगलियों से अश्लील इशारा करके चिढ़ाया। बता दें कि तनवीर गुयाना एमजॉन वॉरियर्स और कटिंग सेंट किट्स एंड नेविस पैटरियॉर्ट्स का हिस्सा हैं। इस मुकाबले में तनवीर की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
विडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर तनवीर की खिंचाई हो रही है। लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) से तनवीर के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथी खिलाड़ी क्रिस लिन ने भी तनवीर पर निशाना साधा। उन्हें भी तनवीर का इशारा अच्छा नहीं लगा।
देखें वीडियो:
#CPL2018 Sohail Tanvir bowls Ben Cutting after being hit for a six the previous delivery, then gives him the double finger!! Shocker! Has to be some sanction from that..kids watching. That said appears anything goes these days pic.twitter.com/vMLpUEdVdb
— Lukesters (@Lukesters) August 9, 2018