फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sohail khan throw ball at yasir shah to get attention on the field in psl

VIDEO: बॉलर के बार-बार बोलने पर फील्डर ने नहीं सुनी तो मार दी बॉल, हो गया बवाल

Thu, 15 Mar 2018 04:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
sohail khan throw ball at yasir shah to get attention on the field in psl
सोहेल खान - फोटो : file

दुबई में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग भले ही दर्शकों की कमी से जुझ रहा हो लेकिन इस टूर्नामेंट में रोमांच की कमी बिलकुल नजर नहीं आ रही है। करीब-करीब हर मैच में खिलाड़ी आपस में ही भिड़कर इस टूर्नामेंट को विवादित बनाते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बीच ताजा विवाद लाहौर कलंदर और क्वेटा के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया। इस मैच के अंतिम ओवरों में लाहौर कलंदर के सोहेल खान गेंदबाजी कर रहे होते हैं और वह बाउंड्री पर खड़े यासिर शाह को लगातार आवाज लगाकर कुछ कहना चाह रहे थे लेकिन शाह का ध्यान कहीं और था। 
विज्ञापन


इस बीच खान गुस्से से आग बबुला हो जाते हैं और गेंद शाह की ओर फेंक देते हैं। यह देखकर वहां मौजूद दर्शक से लेकर खिलाड़ी तक हैरान रह जाते हैं। माना जा रहा है कि अगर बॉल शाह को लग जाती तो वह घायल भी हो सकते थे लेकिन बॉल उनके नजदीक से होकर गुज जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान के इस बर्ताव से शाह को भी गुस्सा आ जाता और दोनों के बीच मैदान पर ही जमकर कहासुनी होती है। इस बीच कलंदर के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम को मामला शांत करना पड़ता है। 
 



इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'यह मेरे पूरे क्रिकेट करियर का सबसे फनी घटना थी। जब गेंदबाज ने फील्डर का ध्यान अपनी ओर दिलाने के लिए बॉल उस पर मारी दी।'


देखिए वीडियो- 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed