फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Social media VIDEO: Indian women cricketer Priya Punia reveals about her boyfriend with a funny reaction on instaagram account

VIDEO: भारत की इस महिला क्रिकेटर ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा, यूजर के सवाल पर दिया मजेदार रिएक्शन

Fri, 20 Nov 2020 05:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Nov 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Social media VIDEO: Indian women cricketer Priya Punia reveals about her boyfriend with a funny reaction on instaagram account
प्रिया पूनिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर प्रिया पुनिया ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। 24 वर्षीय पुनिया अपनी बल्लेबाजी को लेकर तो चर्चा में रहती ही है, इसके अलावा वे अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रिया अपने प्रसंशकों से हमेशा रूबरू होते रहती हैं और उनके सवालों का जवाब भी देती हैं। 

विज्ञापन


इस बार भी प्रिया ने अपने इंस्ट्रग्राम का सहारा लेकर एक दिलचस्प सवाल का जवाब बेहद शानदार तरीके से दिया। उन्होंने एक यूजर द्वारा उनके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछे सवाल पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। दरअसल यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनका बॉयफ्रेंड है? इसपर प्रिया ने सिर हिलाते और चौंकते हुए ना में जवाब दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में वूमेन्स टी-20 चैलेंज में टीम सुपरनोवाज का हिस्सा रही प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों से सवाल लिए और उनके अपने तरीके से जवाब दिए। प्रिया ने अपने प्रशंसकों के कई सवालों के जवाब दिए।


पुनिया ने खुलासा किया कि अगर वो क्रिकेटर नहीं होतीं तो वह बैडमिंटन खिलाड़ी होतीं। वह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलती थीं और नौ साल की उम्र में क्रिकेट के बारे में पता चलने पर बल्ला थाम लिया। प्रिया के इस फैसले में इनके पिता ने उनका साथ दिया। उन्होंने अपनी संपत्ति बेच दी और 2010 में जयपुर के बाहरी इलाके में 1.5 बीघा भूखंड खरीदने के लिए कर्ज लिया। इसके बाद 2010 में उनकी बेटी ने बैडमिंटन छोड़ दिया और क्रिकेट खेलना पसंद किया, पिता सुरेंद्र ने उनको नेट्स पर प्रैक्टिस कराना शुरू किया।

प्रिया ने दिल्ली में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से सात साल तक क्रिकेट की कोचिंग ली और फिर अपने खेल से प्रभावित करते हुए राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनीं। उन्होंने पहली बार 2016 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और बाद में 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। प्रिया ने अब तक 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 75 रन की नाबाद पारी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed