Mithali Raj Retirement: मिताली राज के 23 साल लंबे करियर का अंत, जय शाह से लेकर लक्ष्मण तक जानें किसने क्या कहा?
मिताली ने 1999 में 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 23 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 39 साल की उम्र में मिताली ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विस्तार
संन्यास का एलान करते हुए मिताली ने कहा- इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात थी। इसने मुझे निश्चित रूप से एक व्यक्ति के रूप में आकार दिया और उम्मीद है कि इससे भारतीय महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ने में मदद मिली।
भारतीय क्रिकेट के लिए आपका योगदान अभूतपूर्व रहा है। शानदार करियर के लिए बधाई। आप अपने पीछे महान विरासत छोड़ के जा रही हैं। दूसरी पारी के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
एनसीए के प्रमुख और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "भारत के लिए खेलने का सपना बहुत कम लोग पूरे कर पाते हैं और 23 साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना अद्भुत है। आप भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक स्तंभ रही हैं और आपने कई युवा लड़कियों के जीवन को आकार दिया है। शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई, मिताली राज"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने लिखा "एक कहानी, एक यात्रा, एक जिंदगी, जिसकी कहानी सुनाई जा सके। आप भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखने वाली हर लड़की के लिए हमेशा प्रेरणा हैं और रहेंगी। एक यादगार करियर, जिसके बारे में जितना कहा जाए कम है। बधाई हो और आगे का जीवन मंगलमय हो।
Happy retirement, @M_Raj03
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) June 8, 2022
...And it's curtains on a glittering 23-year career that made 🇮🇳 Indian Cricket lovers celebrate so many historic milestones. #ThankYouMithali, you are a star ✨#MithaliRaj #TeamIndia pic.twitter.com/kCTRxsJvE8