Stampede: भगदड़ मामले में बढ़ेगी RCB की मुश्किल, विजय यात्रा के लिए फैंस को दिया न्योता; फ्री पास का भी जिक्र
आरसीबी के खिलाफ पहले ही कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें डीएनए (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विस्तार
ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: 'जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां', बंगलूरू भगदड़ वाली घटना पर आया कपिल देव का बयान
आरसीबी ने दिया था विजय यात्रा का प्रशंसकों को न्योता
बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 की खिताबी जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंचे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। अब सोशल मीडिया पर आरसीबी का वह पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है जिसमें फ्रेंचाइजी की तरफ से प्रशंसकों को विजय यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था। चार जून यानी बुधवार को आरसीबी ने 'एक्स' पर विक्ट्री परेड या विजय यात्रा के आयोजन का एलान किया था।
फ्री पास का भी किया था जिक्र
इस पोस्ट में लिखा है- 'आरसीबी विजय परेड: आज शाम 5 बजे। विजय परेड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जाएगा। हम सभी प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक रोड शो का आनंद ले सकें।' इसमें आगे लिखा है- 'http://shop.royalchallengers.com पर निःशुल्क पास (सीमित प्रवेश) उपलब्ध हैं।'
🚨 RCB Victory Parade: Today at 5 pm IST. ‼️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 4, 2025
Victory Parade will be followed by celebrations at the Chinnaswamy stadium.
We request all fans to follow guidelines set by police and other authorities, so that everyone can enjoy the roadshow peacefully.
Free passes (limited… pic.twitter.com/raJMXlop5O
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना पर आईपीएल 2025 की विजेता आरसीबी ने बुधवार को दुख जताया था और पोस्ट जारी किया था। फ्रेंचाइजी ने लिखा- 'हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं।'
𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗦𝘁𝗮𝘁𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁: 𝗥𝗼𝘆𝗮𝗹 𝗖𝗵𝗮𝗹𝗹𝗲𝗻𝗴𝗲𝗿𝘀 𝗕𝗲𝗻𝗴𝗮𝗹𝘂𝗿𝘂
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 4, 2025
We are deeply anguished by the unfortunate incidents that have come to light through media reports regarding public gatherings all over Bengaluru in anticipation of the team’s arrival this… pic.twitter.com/C0RsCUzKtQ
वहीं, विराट कोहली ने भी इस अप्रिय घटना पर दुख जताया था और आरसीबी के बयान को अपने इंस्टा हैंडल से साझा किया था। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा- 'मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।'
ये भी पढ़ें: Stampede: बंगलूरू भगदड़ मामले में आरसीबी पर दर्ज हुई एफआईआर, KSCA की प्रशासनिक समिति के खिलाफ भी हुई शिकायत
फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के अलावा इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए 'आरसीबी केयर्स' नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है।
𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗦𝘁𝗮𝘁𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁: 𝗥𝗼𝘆𝗮𝗹 𝗖𝗵𝗮𝗹𝗹𝗲𝗻𝗴𝗲𝗿𝘀 𝗕𝗲𝗻𝗴𝗮𝗹𝘂𝗿𝘂
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 5, 2025
The unfortunate incident in Bengaluru yesterday has caused a lot of anguish and pain to the RCB family. As a mark of respect and a gesture of solidarity, RCB has announced a financial… pic.twitter.com/C50WID1FEI