Smriti Mandhana Sledging Video: स्मृति को नहीं रास आया रन आउट का नया नियम, आउट होने के बाद की बहस
रन आउट के नए नियम के जरिए आउट होने के बाद मंधाना ने राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ बहस की। उनके गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फिर से खेल भावना पर बहस शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने नियमों में बदलाव करते हुए मांकडिंग को रन आउट का एक तरीका बताया है। इसके तहत जब नॉन स्ट्राइक में खड़ा कोई बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज छोड़ देता है और गेंदबाज गिल्लियां बिखेर देता है तो बल्लेबाज रन आउट हो जाता है। इसी तरीके से राजस्थान की टीम ने मंधाना को आउट किया।
Smriti Mandhana gets out at the non-strikers end. 🤜🤛
Well done, Rajasthan.
Mandhana wasn't happy, had some heated discussion with Rajasthan team, then with Jasia Akhter.
Rajasthan were sledging her too. 👌#CricketTwitter #SeniorT20Trophy #WomensT20Trophy pic.twitter.com/WG6amOa21Kविज्ञापन विज्ञापन— Krithika (@krithika0808) April 24, 2022
सीनियर महिला टी20 लीग में महाराष्ट्र और राजस्थान के मैच में महाराष्ट्र की टीम 103 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। मंधाना और शिंदे के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी थी और ये दोनों तेजी से अपनी टीम को जीत की तरफ ले जा रही थीं। इसी बीच केपी चौधरी ने गेंद फेंकने से पहले मंधाना को क्रीज के बाहर देखा और उन्हें रन आउट कर दिया। 28 के स्कोर पर आउट होने के बाद मंधाना राजस्थान के खिलाड़ियों पर नाराज हो गईं और जवाब में कुछ शब्द भी कहे। हालांकि, उनके आउट होने के बाद महाराष्ट्र की टीम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और यह मैच आठ विकेट से जीत गई।
मंधाना ने 28 रन की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं हसबिनिस महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने नाबाद 39 रन बनाए। शिंदे ने 30 रन की पारी खेली और महाराष्ट्र की टीम 11 गेंद रहते जीत गई।
पहले भी विवादों में रहा है मांकड़िंग
नॉन स्ट्र्राइक पर खड़े बल्लेबाज को गेंद किए बिना रन आउट करने का तरीका पहले भी विवादों में रह चुका है। लंबे समय से इसे क्रिकेट के नियमों के आधीन माना जाता है, लेकिन गेंदबाज इस तरीके से विकेट निकालने से बचते हैं। जब भी किसी गेंदबाज ने इस तरीके से किसी बल्लेबाज को आउट किया तो उसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता है।
पहले इसे माकडिंग के नाम से जाना जाता था, अब इसे रन आउट का एक तरीका बताया गया है। इस पर मंधाना ने कहा था कि इस तरीके से किसी बल्लेबाज को आउट करने से पहले एक या दो बार चेतावनी दी जानी चाहिए।