फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti mandhana Sledging with Rajasthan team after getting out by new run out rule

Smriti Mandhana Sledging Video: स्मृति को नहीं रास आया रन आउट का नया नियम, आउट होने के बाद की बहस

Mon, 25 Apr 2022 02:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

रन आउट के नए नियम के जरिए आउट होने के बाद मंधाना ने राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ बहस की। उनके गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फिर से खेल भावना पर बहस शुरू हो गई है। 
 

विज्ञापन
Smriti mandhana Sledging with Rajasthan team after getting out by new run out rule
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना नए तरीके से रन आउट होने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों से भिड़ गईं। पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को कुछ शब्द कहे। हालांकि, मैदान पर मामला ज्यादा नहीं बिगड़ा पर मैच के बाद एक बार फिर से खिलाड़ियों की खेल भावना पर सवाल उठने लगे। इससे पहले भी इस तरीके से आउट करने वाले खिलाड़ियों की खेल भावना पर सवाल उठाए गए हैं। अश्विन भी इसका शिकार हो चुके हैं। अश्विन ने इस तरीके से जोस बटलर को रन आउट किया था। इसके बाद उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


आईसीसी ने नियमों में बदलाव करते हुए मांकडिंग को रन आउट का एक तरीका बताया है। इसके तहत जब नॉन स्ट्राइक में खड़ा कोई बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज छोड़ देता है और गेंदबाज गिल्लियां बिखेर देता है तो बल्लेबाज रन आउट हो जाता है। इसी तरीके से राजस्थान की टीम ने मंधाना को आउट किया। 
विज्ञापन

 

क्या है मामला?
सीनियर महिला टी20 लीग में महाराष्ट्र और राजस्थान के मैच में महाराष्ट्र की टीम 103 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। मंधाना और शिंदे के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी थी और ये दोनों तेजी से अपनी टीम को जीत की तरफ ले जा रही थीं। इसी बीच केपी चौधरी ने गेंद फेंकने से पहले मंधाना को क्रीज के बाहर देखा और उन्हें रन आउट कर दिया। 28 के स्कोर पर आउट होने के बाद मंधाना राजस्थान के खिलाड़ियों पर नाराज हो गईं और जवाब में कुछ शब्द भी कहे। हालांकि, उनके आउट होने के बाद महाराष्ट्र की टीम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और यह मैच आठ विकेट से जीत गई।

मंधाना ने 28 रन की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं हसबिनिस महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने नाबाद 39 रन बनाए। शिंदे ने 30 रन की पारी खेली और महाराष्ट्र की टीम 11 गेंद रहते जीत गई। 

पहले भी विवादों में रहा है मांकड़िंग
नॉन स्ट्र्राइक पर खड़े बल्लेबाज को गेंद किए बिना रन आउट करने का तरीका पहले भी विवादों में रह चुका है। लंबे समय से इसे क्रिकेट के नियमों के आधीन माना जाता है, लेकिन गेंदबाज इस तरीके से विकेट निकालने से बचते हैं। जब भी किसी गेंदबाज ने इस तरीके से किसी बल्लेबाज को आउट किया तो उसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता है। 

पहले इसे माकडिंग के नाम से जाना जाता था, अब इसे रन आउट का एक तरीका बताया गया है। इस पर मंधाना ने कहा था कि इस तरीके से किसी बल्लेबाज को आउट करने से पहले एक या दो बार चेतावनी दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed