फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   smriti mandhana half century help india to clinch ODI series against new zealand in second

मंधाना की हाफ सेंचुरी से टीम इंडिया की जीत, न्यूजीलैंड को हराकर बनाई 2-0 की बढ़त

Tue, 29 Jan 2019 01:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
smriti mandhana half century help india to clinch ODI series against new zealand in second
smriti mandhana

गेंदबाजों के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 44.2 ओवर में 161 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' मंधाना (नाबाद 90) और कप्तान मिताली राज (नाबाद 63) ने तीसरे विकेट के लिS 151 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन


एक समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 15 रन था जब सलामी बल्लेबाज जेमिमा रौद्रिगेज (0) और दीप्ति शर्मा (आठ) अपना विकेट गंवा बैठे थे। मंधाना ने जीत के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार के हकदार हमारे गेंदबाज थे। मैं इसे अपने गेंदबाजों के नाम करूंगी जिन्होंने अच्छी विकेट पर न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोका।'
विज्ञापन


मंधाना का पिछले 10 वनडे में यह आठवां अर्धशतक था । उसने पहले मैच में 105 रन बनाए थे। उसने आज की पारी में 82 गेंदों का सामना किया। दूसरी ओर मिताली ने 111 गेंद खेलकर 63 रन बनाए और मंधाना का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली ने छक्का लगाकर भारत को 35.2 ओवर में दो विकेट पर 166 रन तक पहुंचाया। उसने कहा, 'टीम के प्रदर्शन से मैं खुश हूं। चुनौतीपूर्ण हालात में बल्लेबाजी करना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। यहां संयम के साथ खेलने की जरूरत थी। स्मृति फार्म में है और उसके साथ टिके रहने की ही जरूरत थी।'

आईसीसी महिला चैम्पियनशिप सीरीज के इस मैच में भारत ने 2-0 की बढत बना ली है। पहला वनडे भारत ने नौ विकेट से जीता था। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2014-16 के दौरान खेली गई आईसीसी महिला चैम्पियनशिप सीरीज में न्यूजीलैंड से 1-2 से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।


न्यूजीलैंड आईसीसी महिला चैम्पियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर है और मेजबान होने के नाते उसे 50 ओवरों के विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।  पिछले मैच की ही तरह भारत ने पहले गेंदबाजी चुनकर कीवी टीम को 161 रन पर आउट कर दिया। झूलन गोस्वामी ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। स्पिन तिकड़ी एकता बिष्ट, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को दो दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 71 रन कप्तान एमी सैटर्थवेट ने बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed