फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SLvsENG 2nd Test, Day 3: Root the rock as England frustrate Sri Lanka

SLvsENG: जो रूट का 19वां शतक, इंग्लैंड अभी श्रीलंका से 42 रन पीछे

Sun, 24 Jan 2021 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Jan 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
SLvsENG 2nd Test, Day 3: Root the rock as England frustrate Sri Lanka
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने नौ विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी श्रीलंका से 42 रन पीछे है। बता दें कि श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 381 रन बनाए थे।

विज्ञापन


रूट ने जड़ा टेस्ट करियर का 19वां शतक 
इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 98 रन बनाए थे और तब रूट 67 रन बनाकर खेल रहे थे। तीसरे दिन रूट ने 139 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 14 चौके लगाए। रूट ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया। 
विज्ञापन


रूट ने पीटरसन को छोड़ा पीछे
इस दौरान उन्होंने केविन पीटरसन के 8181 टेस्ट रन को भी पीछे छोड़ा और वह इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रूट ने 309 गेंदों में 18 चौके की मदद से 186 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की तरफ से बाए हाथ के स्पिनर लेसिथ एम्बुलडेनिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिस्टर कुक के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन
बता दें कि इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक पहले स्थान पर हैं। कुक ने 161 टेस्ट मैचों में 33 शतक और 57 अर्धशतकों की मदद से 12472 रन बनाए हैं।


पहले टेस्ट में रूट ने लगाया था दोहरा शतक
मालूम हो कि रूट ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था, जिसके दम पर इंग्लैंड ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता था।  रूट ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 228 रन की पारी खेली थी। फिलहाल, मेहमान टीम इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed