फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs WI Sri Lanka take a 279 run lead over Windies with Dhananjays century

SL vs WI: धनंजय के शतक से श्रीलंका ने विंडीज पर बनाई 279 रन की बढ़त, मैच ड्रॉ की ओर

Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
सार

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ होने की कागार पर पहुंच चुका है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 279 रन की बढ़त ले ली है, लेकिन आखिरी दिन वेस्टइंडीज को समेटना उनके लिए मुश्किल होगा।

विज्ञापन
SL vs WI Sri Lanka take a 279 run lead over Windies with Dhananjays century
वेस्टइंडीज का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते श्रीलंकाई खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धनंजय डिसिल्वा (153*) के कॅरिअर के आठवें शतक और लसित एमबुलदेनिया (25*) के साथ नौवें विकेट के लिए 107 रन की अटूट साझेदारी से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में आठ विकेट पर 328 रन बनाकर 279 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इनके अलावा पाथुम निसंका ने 66 और रामेश मेंडिस ने 25 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन


डिसिल्वा अपनी पारी में 259 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं। श्रीलंका ने अपनी पारी दो विकेट पर 46 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 282 रन जोड़े। श्रीलंका की पहली पारी के 204 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 253 रन बनाए थे।
विज्ञापन


ड्रॉ हो सकता है मैच
धनंजय के शतक की बदौलत श्रीलंका ने इस मैच में बढ़त भले ही बना ली हो, लेकिन उनके लिए मैच जीतना बहुत मुश्किल होगा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 279 रन की बढ़त ले ली है। श्रींलका ने अभी भी अपनी पारी नहीं घोषित की, जबकि मैच में सिर्फ एक दिन का खेल बचा है। अब श्रीलंका को बचे हुए समय में वेस्टइंडीज के पूरे 10 विकेट गिराने होंगे, जो बहुत मुश्किल है। ऐसे में इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed