{"_id":"61a92fcf5110094dc6060f23","slug":"sl-vs-wi-sri-lanka-take-a-279-run-lead-over-windies-with-dhananjays-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs WI: धनंजय के शतक से श्रीलंका ने विंडीज पर बनाई 279 रन की बढ़त, मैच ड्रॉ की ओर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs WI: धनंजय के शतक से श्रीलंका ने विंडीज पर बनाई 279 रन की बढ़त, मैच ड्रॉ की ओर
Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
सार
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ होने की कागार पर पहुंच चुका है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 279 रन की बढ़त ले ली है, लेकिन आखिरी दिन वेस्टइंडीज को समेटना उनके लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते श्रीलंकाई खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनंजय डिसिल्वा (153*) के कॅरिअर के आठवें शतक और लसित एमबुलदेनिया (25*) के साथ नौवें विकेट के लिए 107 रन की अटूट साझेदारी से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में आठ विकेट पर 328 रन बनाकर 279 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इनके अलावा पाथुम निसंका ने 66 और रामेश मेंडिस ने 25 रन का योगदान दिया।
डिसिल्वा अपनी पारी में 259 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं। श्रीलंका ने अपनी पारी दो विकेट पर 46 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 282 रन जोड़े। श्रीलंका की पहली पारी के 204 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 253 रन बनाए थे।
ड्रॉ हो सकता है मैच
धनंजय के शतक की बदौलत श्रीलंका ने इस मैच में बढ़त भले ही बना ली हो, लेकिन उनके लिए मैच जीतना बहुत मुश्किल होगा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 279 रन की बढ़त ले ली है। श्रींलका ने अभी भी अपनी पारी नहीं घोषित की, जबकि मैच में सिर्फ एक दिन का खेल बचा है। अब श्रीलंका को बचे हुए समय में वेस्टइंडीज के पूरे 10 विकेट गिराने होंगे, जो बहुत मुश्किल है। ऐसे में इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ गई है।