फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs WI Sri lanka beats West Indies by 187 runs test championship good start

SL vs WI: टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में श्रीलंका टॉप पर, पहले मैच में वेस्टइंडीज को 187 रनों से हराया

Thu, 25 Nov 2021 02:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 02:31 PM IST
सार

श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 187 रनों से हराकर दो मैचों की सारीज में अजेय बढ़त ले ली है। इसके साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में श्रीलंका ने जीत के साथ शुरुआत की है और अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन

विस्तार

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने 187 रनों से जीत लिया है। गॉल के मैदान पर इस जीत के साथ ही श्रीलंका दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। इस सीरीज का दूसरा मैच 29 नवंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए और दूसरी पारी में आठ कैरिबियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए रमेश मेंडिस ने मैच में सबसे ज्यादा सात विकेट लिए। वहीं  लसिथ इंबुलडेनिया को छह और जयविक्रमा को पांच विकेट मिले। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में विजयी आगाज किया है। यह टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका ने अपना एकमात्र मैच जीता है और उसका जीत प्रतिशत 100 का है, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद भारत ने चार में से दो मैच जीते हैं। भारत एक मैच हारा है और एक मैच ड्रॉ हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत 54.17 है। 
विज्ञापन

 
कप्तान करुणारत्ने बने प्लेयर ऑफ द मैच
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 147 और दूसरी पारी में 83 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा पहली पारी में पथूम निंशांका, धनंजय डे सिल्वा और दिनेश चांदीमल ने अच्छा खेल दिखाया। वहीं दूसरी पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने भी अच्छा अर्धशतक लगाया। गेंदबाजों में रमेश मेंडिस, लसिथ इंबुलडेनिया और जयविक्रमा की स्पिन तिकड़ी ने मिलकर 18 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान के शतक ने जीत की नींव रखी गेंदबाजों ने काम पूरा किया
इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और कप्तानी पारी खेलकर जीत की नींव रखी। उनकी 147 रनों की शानदार शतकीय पारी के बाद पथूम निंशांका, धनंजय डे सिल्वा और दिनेश चांदीमल के अच्छे योगदान की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 386 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने पांच और जोमेल वार्रिकन ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की 230 रन ही बना सकी। कप्तान ब्रैथवेट मायर्स और कॉर्नेवाल क्रीज पर जमे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। जयविक्रमा ने सबसे चार और रमेश मेंडिस ने तीन विकेट झटके। कायल मायर्स (45) और जेसन होल्डर (36) के बीच सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी के बाद रहकीम कॉर्नवाल (39) की पारी से वेस्टइंडीज फॉलोऑन बचाने में सफल रहा। 

दूसरी पारी में भी श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने 83 रन बनाए और मैथ्यूज ने 69 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने चार विकेट पर 191 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की और वेस्टइंडीज के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मात्र 18 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बोनेर और डिसिल्वा ने मोर्चा संभाला और शतकीय साझेदारी की हालांकि डे सिल्वा के आउट होने के  बाद जल्द ही वेस्टइंडीज की पारी सिमट गई। 


डेब्यू मैच में चोटिल हुए जेरेमी सोलोजानो
वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो अपने पहले ही मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। शॉर्ट लेग में फील्डिंग के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस पर अस्पताल ले जाया गया। श्रीलंका की पहली पारी के 24वें ओवर में रोस्टन चेज की छोटी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पुल शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर सोलोजानो के सिर पर लगी। इसके बाद वो मैदान पर ही गिर गए। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और वो अब ठीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed