SL vs SL: दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ, आखिरी मैच में 10 विकेट से रौंदा
SL vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज में श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ कर दिया है। मेहमान टीम ने आखिरी मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 32 गेंदें शेष रहते ही 121 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में क्विंटन डिकॉक (56) और रिजा हेंड्रिक्स (59) के बीच पहले विकेट के लिए 121 रन की अटूट साझेदारी हुई। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए डिकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 42 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
डिकॉक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया
वहीं, मैन ऑफ द सीरीज भी उन्हें ही चुना गया। तीनों मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर 153 रन बनाए, जिसमें दो नाबाद अर्धशतक शामिल हैं। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 18 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। अविष्का फर्नांडो 12 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंकाई टीम की तरफ से कुसल परेरा (39) और चमिका करुणारत्ने (24*) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक का आंकड़ा नहीं छू सका। पांच बल्लेबाजों ने तो दहाई का अंक भी नहीं छू सका।
The openers finish off the chase in quick time as South Africa sweep the series 3-0#SLvSA
विज्ञापन विज्ञापन— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 14, 2021