SL vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया टी-20 सीरीज पर कब्जा, दूसरे मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से रौंदा
- क्विंटन डीकॉक ने खेली 58* रन की शानदार अर्धशतकीय पारी
- तबरेज शम्सी ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को दूसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 103 रन पर सिमट गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डीकॉक (58*) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 35 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रोटियाज टीम की तरफ से तबरेज शम्सी और एडेन मार्करम ने तीन-तीन विकेट चटकाए। तबरेज ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अगर मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाईटीमकी खराब शुरुआत हुई। 10 रन के स्कोर पर टीम को दिनेश चांदीमल (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। 78 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। कुसल परेरा ने मेजबान टीम की तरफ से सबसे अधिक 30 रन बनाए। सात बल्लेबाजों ने तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वहीं, श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डीकॉक (58 रन, 48 गेंदें, सात चौके) और रिजा हेंड्रिक्स (18) की मदद से जीत हासिल की। दोनों के बीच पहले विकेटे के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद डीकॉक ने दूसरे विकेट के लिए मार्करम (21*) के साथ 43* रन की साझेदारी की।
South Africa win the second T20I with nine wickets in hand 👏
With the victory, they take an unassailable 2-0 lead in the series 🙌#SLvSA | https://t.co/99AnMvTURp pic.twitter.com/udOFPj7RVLविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) September 12, 2021