{"_id":"66f92ae8228df0164a0f5dcc","slug":"sl-vs-nz-2nd-test-2024-highlights-sri-lanka-beats-new-zealand-won-test-series-know-stats-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs NZ: निशान पेइरिस ने डेब्यू मैच में किया कमाल, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से 15 वर्षों में जीती पहली सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs NZ: निशान पेइरिस ने डेब्यू मैच में किया कमाल, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से 15 वर्षों में जीती पहली सीरीज
Sun, 29 Sep 2024 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:55 PM IST
सार
श्रीलंका ने पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित की थी और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 88 रन पर ढेर कर दिया था। इस तरह न्यूजीलैंड को फॉलोआन का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 360 रन बनाकर कुछ चुनौती पेश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : SLC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑफ स्पिनर निशान पेइरिस ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिस कारण न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 154 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने इस तरह दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। पिछले 15 वर्षों में यह पहला मौका है जब श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज जीती है।
विज्ञापन
श्रीलंका ने पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित की थी और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 88 रन पर ढेर कर दिया था। इस तरह न्यूजीलैंड को फॉलोआन का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिनरों के सामने जूझते हुए नजर आए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 360 रन बनाकर कुछ चुनौती पेश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कीवी टीम का इस दौरे में यह सर्वोच्च स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसूर्या और पेइरिस रहे जीत के नायक
श्रीलंका के इस जीत के नायक बाएं हाथ से स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या और ऑफ स्पिनर पेइरिस रहे। प्रबाथ ने दो मैच में 18 विकेट लिए और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पेइरिस ने दूसरी पारी में छह विकेट झटके और न्यूजीलैंड की हार सुनिश्चित की। न्यूजीलैंड ने सुबह पांच विकेट पर 199 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने पहले सत्र में ही तीन विकेट गंवा दिए जिससे श्रीलंका की बड़ी जीत सुनिश्चित हो गई। न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल (62), ग्लेन फिलिप्स (78) और मिशेल सेंटनर (67) ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।

श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक
पहले टेस्ट मैच में 63 रन से जीत दर्ज करने वाले श्रीलंका ने अब लगातार तीन टेस्ट मैच जीत लिए हैं और इससे उसने अगले जून में लॉर्ड्स में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट जीता था और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीते। श्रीलंका इस तरह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका के नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 60 अंक हैं, जबकि पीसीटी 55.56 की है।

कामिंदु मेंडिस बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस बीच कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने नाबाद 182 रन बनाए जिससे श्रीलंका ने अपनी पहली विशाल स्कोर खड़ा किया था। मेंडिस इस पारी के दौरान सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए।