फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NEP T20 World Cup Live Score: Sri Lanka vs Nepal Scorecard and Result News Updates in Hindi

SL vs NEP: बारिश की वजह से रद्द हुआ श्रीलंका-नेपाल मैच, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक, दक्षिण अफ्रीका को फायदा

Wed, 12 Jun 2024 07:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Jun 2024 07:27 AM IST
सार

ग्रुप डी की अंक तालिका में नेपाल चौथे पायदान पर है जबकि श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उन्होंने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उन्हें अपना चौथा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 15 जून को खेलना है।

विज्ञापन
SL vs NEP T20 World Cup Live Score: Sri Lanka vs Nepal Scorecard and Result News Updates in Hindi
श्रीलंका बनाम नेपाल - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का 23वां मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच बुधवार को बिना खेले ही रद्द हो गया। बारिश की वजह से यह मुकाबला बिना टॉस के रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के खाते में एक-एक हो गया है। ग्रुप डी की अंक तालिका में नेपाल चौथे पायदान पर है जबकि श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उन्होंने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उन्हें अपना चौथा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 15 जून को खेलना है।
विज्ञापन


श्रीलंका का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल
इससे श्रीलंका की टी20 विश्व कप के दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं और ग्रुप डी में नेपाल के लिए मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। दोनों टीमें अभी भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। नेपाल की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका पर टिकी हैं। प्रोटियाज ने पहले ही टी20 विश्व कप के अगले दौर के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है। श्रीलंका का अंतिम मैच 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ है।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्तेल, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुसाल मेंडिस, पाथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed