SL vs IND: दूसरे टी-20 में पांच बल्लेबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया, चार डेब्यू, ये है प्लेइंग XI
क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने की वजह से वह और उनके संपर्क में आए सात अन्य खिलाड़ी आखिरी दो मैचों का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में आज के मैच में टीम इंडिया सिर्फ पांच बल्लेबाजों के साथ ही उतरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने की वजह से वह और उनके संपर्क में आए सात अन्य खिलाड़ी आखिरी दो मैचों का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में आज के मैच में टीम इंडिया सिर्फ पांच बल्लेबाजों के साथ ही उतरी है। आज के मैच के लिए टीम इंडिया से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू भी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय अंतिम एकादश।
भारतीय टीम
भारतीय टीम की तरफ से देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा और चेतन साकरिया को डेब्यू करने का मौका मिला है।
बल्लेबाज: शिखर धवन, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा
विकेटकीपर: संजू सैमसन
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, चेतन साकरिया, वरुण चक्रवर्ती
🎥Big moment for the 4⃣! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) July 28, 2021
T20I caps handed over to @devdpd07, @Ruutu1331, @NitishRana_27 & @Sakariya55! 👍 👍 #TeamIndia #SLvIND
Follow the match 👉 https://t.co/Hsbf9yWCCh pic.twitter.com/E4OzrlG4Sx
प्लेइंग XI:
शिखर धवन, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, चेतन साकरिया, वरुण चक्रवर्ती
Hello & Good Evening from Colombo 👋
— BCCI (@BCCI) July 28, 2021
Sri Lanka have elected to bowl against #TeamIndia in the 2⃣nd #SLvIND T20I.
Follow the match 👉 https://t.co/Hsbf9yWCCh
Here's India's Playing XI 👇 pic.twitter.com/yqyeobUxuu