{"_id":"600ae4618ebc3e31d7010f6b","slug":"sl-vs-eng-2nd-test-angelo-mathews-hundred-lifts-sri-lanka-to-229-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvsENG: मैथ्यूज का शतक, पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक श्रीलंका 229\/4","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvsENG: मैथ्यूज का शतक, पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक श्रीलंका 229/4
Fri, 22 Jan 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज का शतक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने चार विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 107 और निरोशन डिकवेला 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
घरेलू मैदान पर पांच साल बाद मैथ्यूज का पहला शतक
76 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर जाने के बाद मैथ्यूज ने टीम को संभाला। तीसरे विकेट के लिए मैथ्यूज ने थिरिमाने के साथ 69 और चौथे विकेट के लिए चंदीमल के साथ 117 रन की साझेदारी की। मैथ्यूज ने पारी की 78वें ओवर में लीच की पहली गेंद पर एक रन लेकर करियर का 11वां और घरेलू सरजमीं पर 2015 के बाद पहला शतक लगाया। गाले के मैदान पर यह उनका पहला शतक है। उन्होंने 228 गेंद की नाबाद पारी में 11 चौके लगाए है।
विज्ञापन
एंडरसन ने शुरुआत में दिए दो झटके
इससे पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी के उतरी श्रीलंका के मैच की शुरुआत में ही एंडरसन ने दो झटके दिए। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा (06) को स्लिप पर खड़े कप्तान जो रूट के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके चार गेंद बाद ओशादा फर्नांडो (0) उनकी बाहर जाती गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठे।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम में तीन बदलाव
श्रीलंकाई टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए। बल्लेबाज कुशल मेंडिस, हरफनमौला दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा को बाहर कर तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल, ओशादा फर्नांडो और पदार्पण कर रहे स्पिनर रमेश मेंडिस को टीम में शामिल किया गया। वहीं, इंग्लैंड ने सिर्फ एक बदलाव किया, जिसमें ब्रॉड की जगह एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। बता दें कि पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट इग्लैंड ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।