फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Six people associated with South African cricket, Corona positive, cricketer safe

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट से जुड़े छह लोग कोरोना पॉजिटिव, क्रिकेटर सुरक्षित

Thu, 16 Jul 2020 12:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Six people associated with South African cricket, Corona positive, cricketer safe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी का साया अब दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट तक पहुंच गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को कहा कि शनिवार को होने वाले 3टीम क्रिकेट मैच से पहले कराए गए करीब 50 लोगों के परीक्षण में से छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि इनमें कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं है।

विज्ञापन


सीएसए ने बयान में कहा, ‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पुष्टि कर सकता है कि 18 जुलाई 2020 शनिवार को होने वाले 3टीम क्रिकेट मैच की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी और स्थल के स्टाफ के 10 से 13 जुलाई तक देश के विभिन्न स्थलों पर करीब 50 कोविड-19 पीसीआर परीक्षण कराए गए।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, लेकिन इसमें मैच में हिस्सा लेने वाला कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सीएसए की चिकित्सा टीम उनकी देखभाल कर रही है।’ हालांकि सीएसए ने यह नहीं बताया कि ये पॉजिटिव पाए गए लोग कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अठारह जुलाई को ‘3टीक्रिकेट’ टूर्नामेंट से दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से लगे ब्रेक के बाद क्रिकेट बहाल होगा। सॉलिडैरिटी कप में दक्षिण अफ्रीका के 24 शीर्ष क्रिकेटर तीन टीमों, द ईगल्स, किंगफिशर्स और द काइट्स में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed