फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Simon Helmot will replace Simon Katich as an assistant coach of sunrisers hyderabad says reports

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद से अलग हुए साइमन कैटिच, इस 50 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई को बनाया गया सहायक कोच

Fri, 18 Feb 2022 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Feb 2022 04:30 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के सहायक कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर उनके हमवतन और एसआरएच के कोचिंग स्टाफ रह चुके साइमन हेल्मट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 

विज्ञापन
Simon Helmot will replace Simon Katich as an assistant coach of sunrisers hyderabad says reports
साइमन हेल्मट - फोटो : social media

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के सहायक कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर उनके हमवतन और एसआरएच के कोचिंग स्टाफ रह चुके साइमन हेल्मट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 वर्षीय हेल्मट अब हैदराबाद के सहायक कोच होंगे और मुख्य कोच टॉम मूडी का साथ देंगे। हेल्मट 2012 से 2019 तक एसआरएच के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा इस ऑस्ट्रेलियाई कोच को बिग बैश लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भी कोचिंग दे चुके हैं। 
विज्ञापन


कैटिच की बात करें तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को पिछले साल ही दिसंबर 2021 में एसआरएच ने अपना सहायक कोच नियुक्त किया था और वह नीलामी के दौरान भी मौजूद थे। लेकिन नीलामी के बाद उन्होंने बायो बबल और पारिवारिक कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 2021 के बाद यह तीसरा मौका है, जब हैदराबाद के किसी कोच ने इस्तीफा दिया है। उनसे पहले ट्रेवर बेलिस और ब्रेड हैडिन भी हैदराबाद के कोच का पद छोड़ चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड
केन विलियमसन (कप्तान), उमरान मलिक, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचित, एडेन मार्कराम, मार्को यानसेन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट, आर समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दुबे, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजल हक फारूकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed