फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sidhu rameez hindi commentary friendly

सिद्धू और रमीज के दोस्ताना मुकाबले में बंधी हिंदी कमेंट्री

Wed, 28 Nov 2012 07:44 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Wed, 28 Nov 2012 07:44 AM IST
विज्ञापन
sidhu rameez hindi commentary friendly

भारत-पाकिस्तान सीरीज में अभी समय है। मगर इन दो प्रतिद्वंद्वी देशों के धुरंधरों के बीच मुकाबला अभी से ही छिड़ चुका है। दर्शक भी हमेशा की तरह दो देशों के बीच होने वाली इस प्रतिस्पर्धा का मजा ले रहे हैं। मगर यह प्रतिस्पर्धा मैदान में नहीं बल्कि मैदान के बाहर कमेंट्री बॉक्स में छिड़ी हुई है।

विज्ञापन


भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान स्टार क्रिकेट के हिंदी कमेंट्री बॉक्स में दोनों ओर से शब्दों के बाण छोड़े जा रहे हैं। हालांकि यह मुकाबला दोस्ताना है। एक तरफ हैं अपने शैरी पाजी यानि नवजोत सिंह सिद्धू के मुहावरे, तो दूसरी ओर है कि पाक के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा की नफासत भरी उर्दू। यह मुकाबला न सिर्फ हिंदी और उर्दू पसंद करने वाले लोगों को भा रहा है बल्कि क्रिकेट प्रेमी भी इसका भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


रमीज जहां अपनी उर्दू से कपिल, अरुण लाल, सौरव गांगुली जैसे कमेंटेटरों को चकराने में लगे हैं, वहीं सिद्धू अपनी शुद्ध हिंदी की गुगली में उन्हें फंसा रहे हैं। नवजोत सिद्धू को भी इस रोचक मुकाबले में बेहद मजा आ रहा है। उनका कहना है कि वह इस मुकाबले में रमीज से हार नहीं मानने वाले हैं। रमीज के मसला, दुश्वारी जैसे उर्दू शब्दों का वह ‘चूहों के चमड़े से नगाड़े नहीं मढ़े जाते’ जैसे अनगिनत जुमलों से जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ यह जोड़ी ही नहीं हिंदी कमेंटेटर बने बाकी धुरंधर क्रिकेटरों में भी आगे निकलने की होड़ है। सिद्धू ने अमर उजाला से खुलासा किया कि सभी में हिंदी कमेंटरी को लेकर प्रतिस्पर्धा की भावना है। सभी ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है। हिंदी कमेंट्री को मिली शुरुआती सफलता से भी कमेंटेटर बेहद उत्साहित हैं।

सिद्धू का कहना है कि इस देश में 85 प्रतिशत हिंदी समझते हैं। यही कारण है कि उन्हें पहले दिन से भरोसा था कि यह प्रयोग बेहद सफल रहेगा। इस कमेंट्री को सफल बनाने में इन धुरंधरों के व्यक्तिगत प्रसंगों और रोचक अनुभवों के वर्णन ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। उन्हें अपने अनुभवों को जनता से बांटने में बेहद मजा आ रहा है। इससे एक बार उन पुराने दिनों को याद करने का मौका भी मिल रहा है।


2 लाख लोग जुड़े फेसबुक पर
ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स ने अपने चैनल स्टार क्रिकेट पर भारत-इंग्लैंड सीरीज को हिंदी कमेंट्री के साथ प्रसारण किया है। पहले दो टेस्ट मैचों में इसे लोगों ने काफी पसंद किया है। ईएसपीएन-स्टार प्रवक्ता के मुताबिक दो टेस्ट मैचों के बाद स्टार क्रिकेट फेसबुक से तकरीबन दो लाख लोग जुड़ चुके हैं। इनकी संख्या में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी हो रही है। चैनल ने हिंदी कमेंट्री को एक प्रयोग के तौर शुरू किया था, जोकि काफी सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed