गिल ने कहा- रोहित देते हैं ये सीख तो विराट बोलते बेपरवाह होकर खेलो
शुभमन गिल ने कहा कि विराट भाई जब भी मुझसे खेल के बारे में बात करते हैं तो बेपरवाह होकर खेलने के लिए कहते हैं। वह मानसिकता के बारे में काफी बात करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम के साथ बिताए गए पल और कप्तान विराट कोहली और अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा से बातचीत के बारे में बात की। गिल ने कहा, 'विराट भाई जब भी मुझसे खेल के बारे में बात करते हैं तो बेपरवाह होकर खेलने के लिए कहते हैं। वह मानसिकता के बारे में काफी बात करते हैं और अपने जवानी के अनुभव साझा करते हैं।' उन्होंने कहा, 'और जब मैं रोहित भाई के साथ बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो हम अमूमन इस पर बात करते हैं कि गेंदबाज कहां गेंद करेगा, परिस्थिति कैसी है और उस आधार पर कब जोखिम लेना चाहिए और कब नहीं।
वहीं, गिल ने कोरोना काल में पृथकवास के बारे में कहा, 'यह बेहद कड़ा है। आपको 14 दिन तक कमरे में रहना पड़ता है और आपके पास करने के लिये कुछ खास नहीं होता है। हमें हर दिन का कार्यक्रम सौंपा गया है और हम उसके अनुसार चलते हैं। हम स्वयं को फिल्में देखने में व्यस्त रखते हैं या कुछ समय आई पैड पर बिताते हैं लेकिन कुल मिलाकर यह बहुत कठिन है।'
बता दें कि गिल टीम के अन्य साथियों के साथ मुंबई में 14 दिन के पृथकवास पर हैं। पिछले साल आस्ट्रेलिया में पदार्पण करने के बाद सीनियर टीम के साथ यह उनका इंग्लैंड का पहला दौरा होगा। अब तक सात टेस्ट मैच खेलने वाले गिल 2019 से टीम के साथ है लेकिन उन्हें दिसंबर में मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पदार्पण का मौका मिला था।