ICC POTM: सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने शुभमन गिल, सिराज और डेविड मलान को पीछे छोड़ जीता खिताब
शुभमन गिल के अलावा मोहम्मद सिराज और डेविड मलान भी यह अवॉर्ड जीतने की रेस में थे, लेकिन अंत में गिल ने बाजी मारी है। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले यह अवॉर्ड उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
विस्तार
सलामी बल्लेबाज ने एशिया कप में 75.5 की औसत से 302 रन बनाए, जिसमें फाइनल में बनाए गए नाबाद 27* रन भी शामिल थे। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। गिल इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो पारियों में 178 रन बनाकर महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के अपने दावे को और मजबूत किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप के लिए तैयारी का संकेत भी दिया था।
The young India batter was stellar in September ⭐
— ICC (@ICC) October 13, 2023
More as Shubman Gill claims ICC Player of the Month honours 👇https://t.co/cQKOEsc8Jx
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सितंबर में एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 121 रन बनाने के बाद, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन बनाए थे। गिल ने पिछले महीने भी तीन अर्धशतक बनाए थे और उस दौरान आठ पारियों में केवल दो मौकों पर पचास से कम पर आउट हुए थे।
24 वर्षीय खिलाड़ी का वनडे में 35 मैचों में 66.1 के औसत और 102.84 के स्ट्राइक रेट से 1917 रन के साथ अविश्वसनीय रिकॉर्ड है और वह आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। गिल बीमारी के कारण क्रिकेट विश्व कप में भारत के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। वह भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों से पहले अहमदाबाद पहुंच गए थे और गुरुवार के दिन एक घंटे तक अभ्यास भी किया था।