फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill had set these New Year resolution for 2023; See how many completed, what remained undone

New Year resolution: शुभमन गिल ने 2023 के लिए रखे थे ये पांच लक्ष्य; देखें कितने पूरे हुए, कितने रहे अधूरे

Sun, 31 Dec 2023 07:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 07:39 PM IST
सार

शुभमन गिल ने साल 2023 के लिए पांच लक्ष्य रखे थे। वह इनमें से अधिकतर पूरे करने में सफल रहे हैं और तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। हालांकि, उनके कुछ सपने अधूरे भी रह गए।
 

विज्ञापन
Shubman Gill had set these New Year resolution for 2023; See how many completed, what remained undone
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि उनके लिए साल 2023 शानदार अनुभवों, मनोरंजन और सीख से भरा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनके लिए यह साल कैसा रहा। गिल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक कागज में उन्होंने साल 2023 के लिए अपने लक्ष्य तय किए थे। इसके बाद उन्होंने तस्वीरें शेयर कर बताया है कि इनमें से कितने लक्ष्य पूरे करने में वह सफल रहे हैं।
विज्ञापन


गिल ने 2023 के पहले महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शानदार वनडे दोहरा शतक बनाया और ऐसा करने वाल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस साल वनडे में 60 से ऊपर की औसत से 1584 रन बनाए, जिसमें छह शतक भी शामिल हैं। टी20 में भी गिल का बल्ला खूब बोला। वह घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 890 रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की। टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले से तीन शतक निकले, जिसमें 129 का सर्वोच्च स्कोर भी शामिल था। वह उन बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने एक ही आईपीएल सीजन में 800 से अधिक रन बनाए हैं। 2016 में विराट कोहली के 973 रनों के बाद गिल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)



गिल ने अपनी पोस्ट में वनडे विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका में बॉक्सिंग डे टेस्ट पर प्रकाश डाला। यह बल्लेबाज डेंगू के कारण विश्व कप के पहले दो मैचों से बाहर था और वापसी के बाद लय नहीं पकड़ पाया। टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है, लेकिन यह बल्लेबाज हर असफलता से सीखता दिख रहा है। 

गिल ने लिखा "2023 समाप्त होने के साथ, यह वर्ष अनुभवों, कुछ बेहतरीन मौज-मस्ती और अन्य बेहतरीन सीखों से भरा रहा है। वर्ष का अंत योजना के अनुसार नहीं हुआ, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने लक्ष्यों के इतने करीब आ गए, हमारे पास जो कुछ भी था उसे दे रहे हैं। आने वाला वर्ष अपनी चुनौतियां और अवसर लेकर आएगा। उम्मीद है, हम 2024 में अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि आप सभी जो कुछ भी करते हैं उसमें आपको प्यार, खुशी और ताकत मिलेगी।"


गिल ने अपने लिए 2023 की शुरुआत में जो लक्ष्य रखे थे, उनमें 2023 में भारत के लिए सबसे अधिक शतक बनाना, ऑरेंज कैप जीतना, विश्व कप ट्रॉफी जीतना शामिल था। इसमें आगे परिवार को खुशी देना और खुद का ध्यान रखना भी था।

गिल ने इस साल सात शतक लगाए, जो कि कोहली से केवल एक कम है और वह ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। गिल नए साल में टेस्ट में एक्शन में होंगे, क्योंकि भारत 2024 की शानदार शुरुआत करना चाहता है और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज की हार से बचना चाहता है। दोनों टीमें तीन जनवरी से केपटाउन में भिड़ेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed