{"_id":"6555efc53c7284f9a609e979","slug":"shubman-gill-claims-he-had-no-idea-about-pitch-debate-in-ind-vs-nz-2023-world-cup-semi-final-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup: 'क्या विवाद था?' पिच को लेकर बवाल पर शुभमन गिल ने कसा तंज, टीम इंडिया की जीत के बाद कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI World Cup: 'क्या विवाद था?' पिच को लेकर बवाल पर शुभमन गिल ने कसा तंज, टीम इंडिया की जीत के बाद कही यह बात
Thu, 16 Nov 2023 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:02 PM IST
सार
मैच से पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि आईसीसी सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच से नाखुश था। हालांकि, बीसीसीआई और आईसीसी दोनों ने इस मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा गया कि किसी भी विवाद का कोई कारण नहीं था।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 विश्व कप सेमीफाइनल मैच के लिए पिच से जुड़े विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि रिपोर्टर का सवाल सुनने के बाद उन्हें पता चला कि विवाद हुआ है। भारत ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने चार विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर न्यूजीलैंड को 327 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन
पिच को लेकर हुआ था विवाद
मैच से पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि आईसीसी सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच से नाखुश था। हालांकि, बीसीसीआई और आईसीसी दोनों ने इस मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा गया कि किसी भी विवाद का कोई कारण नहीं था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में पूछे जाने पर गिल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मुझे अभी पता चला कि पिच को लेकर विवाद था। आपने मुझे बताया। विवाद क्या था?
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल ने क्या कहा?
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम उस वक्त मजबूत स्थिति में थी। डेरिल मिशेल (134) और केन विलियमसन (69) के बीच 181 रन की साझेदारी हुई। गिल ने स्वीकार किया कि भारत को पता था कि अंडर लाइट्स गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि मुकाबले में बढ़त हासिल करने से वह कुछ ही विकेट दूर थे। टीम को पता था कि एक विकेट गिरते ही कीवी टीम लुढ़क जाएगी।
सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी का था प्लान
शुभमन ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमें पता था कि यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है, खासकर अंडर लाइट्स में। एक बार जब नई गेंद थोड़ी पुरानी हो जाती है, तो यहां गेंदबाजों के लिए रनों को रोकना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए, हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है, लेकिन हमारे लिए महत्वपूर्ण यह था कि हम उन क्षेत्रों में गेंदबाजी करते रहें जहां हम गेंदबाजी करना चाहते थे और उनके गलती करने का इंतजार करना चाहते थे और यही हमने किया। मुझे लगता है कि डेरिल और केन ने जो साझेदारी की थी, वह इतने बड़े स्कोर के साथ थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग रही थी। हालांकि, हम जानते हैं कि कुछ विकेट मिलने से आप हमेशा मैच में बने रहते हो।
Shubman Gill 🤣🤣 pic.twitter.com/Pv4D0ftuNr
— Sahil (@vkrightarmquick) November 15, 2023
शुभमन ने खेली थी 80 रन की पारी
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
मिचेल-विलियम्सन की साझेदारी टूटने के बाद भारत ने शिकंजा कसा और 70 रनों के अंतर से मैच जीत लिया। अंडर-19 क्रिकेट से सीनियर स्तर तक के सफर पर गिल ने कहा- आगे देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। गिल 2018 में भारत की अंडर19 विश्व कप में जीत के सितारों में से एक थे। अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर शुभमन ने कहा- आगे देखने के लिए काफी चीजें हैं। अभी हमें फाइनल खेलना है। इसके बाद हमें कुछ अन्य महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी हैं, लेकिन उन पर अभी हमारा कम ध्यान है। अगर आप हमेशा आगे देखने के लिए कुछ करने की तलाश में रहते हैं, तो यह आपको जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत में 66 गेंदों पर 80* रन का योगदान दिया, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे।