फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shubhman gill unbeaten century helps to win india c in deodhar trophy 2018

देवधर ट्रॉफी: शुभमन गिल के शतकीय प्रहार से ढेर कार्तिक की सेना, फाइनल में 'इंडिया सी'

Fri, 26 Oct 2018 03:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
shubhman gill unbeaten century helps to win india c in deodhar trophy 2018
shubhman gill

शुभमन गिल (102) की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत देवधर ट्रॉफी में इंडिया सी ने इंडिया ए को 6 विकेट से मात दी। दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली इंडिया ए ने टॉस जीतकर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 294 रन का लक्ष्य खड़ा किया था।

विज्ञापन


दिल्ली के कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया सी ने शुभमन गिल की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर लक्ष्य को 6 विकेट और 18 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। शुभमन ने 111 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


टीम के दो अन्य बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव ने भी शुभमन गिल का पूरा साथ दिया। ईशान किशन ने जहां 60 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली, तो वहीं सूर्य कुमार यादव 36 गेंदों 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इंडिया ए की तरफ से अभिमन्यु ईस्वरन (69), अनमोलप्रीत सिंह (59) और नीतीश राणा (68) रन की नाबाद पारी खेलकर इंडिया सी के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इंडिया सी की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज विजय शंकर बने। विजय ने 10 ओवर में 40 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed