फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubhman Gill test stats and records Highest Test match aggregates for a batter IND vs ENG

IND vs ENG: एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने गिल, पारी में लगाए कुल 11 छक्के

Sat, 05 Jul 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 10:44 PM IST
सार

गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाया। गिल की शानदार पारी के दम पर ही भारत ने इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Shubhman Gill test stats and records Highest Test match aggregates for a batter IND vs ENG
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाया। गिल की शानदार पारी के दम पर ही भारत ने इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा है। गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए। उन्होंने 162 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और आठ छक्के लगाए।
विज्ञापन

भारत ने दिया 608 रनों का लक्ष्य
कप्तान शुभमन गिल के शतक और केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी है। भारत ने इस तरह 607 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य रखा। गिल ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रन जोड़े और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल बशीर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गजों को पीछे छोड़ा
गिल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर कई उपलब्धियां अपने नाम की। इसमें एक यह है कि वह टेस्ट मैच की दोनों पारियां मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ब्रायन लारा, कुमार संगकारा और मार्क टेलर को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने इस टेस्ट की दोनों पारियां मिलाकर 430 रन बनाए हैं। इस मामले में अब ग्राहम गूच ही गिल से आगे हैं। उन्होंने 1990 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट की दोनों पारियां मिलाकर कुल 456 रन बनाए थे। मार्क टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ 1998 में 426, संगाकारा ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 424 और लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी मिलाकर 400 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

गिल ने बर्मिंघम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच की दोनों पारियां मिलाकर कुल 11 छक्के लगाए जो किसी एक टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं। इस मामले में गिल से आगे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल हैं। रोहित ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे, जबकि यशस्वी ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed