फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreys Iyer becomes first indian to score two fifties in a test match

IND vs SL: अपने पहले ही डे-नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने किया कमाल, यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय

Sun, 13 Mar 2022 10:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 10:46 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में श्रेयस भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया और भारत के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।  
 

विज्ञापन
Shreys Iyer becomes first indian to score two fifties in a test match
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह डे-नाइट टेस्ट मैच है और गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। इस मैच की दोनों पारियों में श्रेयस ने अधर्शतक लगाया और यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वो दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनसे पहले स्टीव स्मिथ, डेरेन ब्रावो और मार्नस लाबुशेन ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रॉवो ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में 87 और 116 रन की पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 2016 में ही पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिसबेन में 130 और 63 रन की पारियां खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने दो बार एक मैच की दोनों पारियों में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में 143 और 50 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में 103 और 51 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन


मैच में भारत की पकड़ मजबूत
इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी है। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 419 रनों की जरूरत है और भारत को जीत हासिल करने के लिए नौ विकेट चटकाने होंगे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। कुशल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी में भारत ने 252 रन बनाए थे। अय्यर ने 92 और पंत ने 39 रन की पारी खेली थी। वहीं एंबुलडेनिया और जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने पहली पारी में 109 रन बनाए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने पांच, शमी और अश्विन ने दो और अक्षर ने एक विकेट लिया। श्रीलंका के लिए मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 और डिकवेला ने 21 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत ने पंत के 50 और अय्यर के 67 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रवीण जयविक्रमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने चार विकेट लिए, जबकि एंबुलडेनिया को तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed