{"_id":"6a2597288ea3b1438f00f8fa","slug":"shreyas-iyers-sister-shresta-iyer-pens-heartfelt-note-after-india-t20i-captaincy-nod-know-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas-Shresta: 'हर सफलता के पीछे छिपा आपका संघर्ष', श्रेयस अय्यर के कप्तान बनते ही भावुक हुईं बहन श्रेष्ठा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas-Shresta: 'हर सफलता के पीछे छिपा आपका संघर्ष', श्रेयस अय्यर के कप्तान बनते ही भावुक हुईं बहन श्रेष्ठा
Sun, 07 Jun 2026 09:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:37 PM IST
सार
भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने भावुक पोस्ट साझा कर उनके संघर्ष, चोटों और मेहनत को याद किया। उन्होंने कहा कि श्रेयस ने यह मुकाम किसी की मेहरबानी से नहीं, बल्कि अपने दम पर हासिल किया है और उनका सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
श्रेयस-श्रेष्ठा
- फोटो : Shresta Iyer (instagram)
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने भाई की संघर्षपूर्ण यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि श्रेयस ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
श्रेष्ठा का भावुक पोस्ट
श्रेष्ठा ने इंस्टाग्राम पर लंबा संदेश लिखते हुए कहा, 'मैं कहां से शुरुआत करूं? उस लड़के की कहानी क्या बताऊं जिसे सिर्फ क्रिकेट से प्यार था और जो आज टीम इंडिया का कप्तान बन गया है।' उन्होंने कहा कि लोग आज उनकी सफलता देख रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे कितने त्याग, संघर्ष, निराशाएं और कठिन लड़ाइयां छिपी हुई हैं।

चोटों के दौर को किया याद
श्रेष्ठा ने उन मुश्किल दिनों का भी जिक्र किया जब श्रेयस अय्यर लगातार चोटों से जूझ रहे थे। उन्होंने लिखा, 'तीन बड़ी चोटों के बाद जब हम परेशान होते थे और रोना चाहते थे, तब भी तुम मुस्कुराकर कहते थे- यार, मैं ठीक हूं। मैं एकदम मस्त हूं। मैं फिट हूं।' पिछले कुछ वर्षों में श्रेयस अय्यर को कई बार चोटों के कारण क्रिकेट से दूर रहना पड़ा, लेकिन हर बार उन्होंने शानदार वापसी कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।

View this post on Instagram
उतार-चढ़ाव भरा रहा करियर
श्रेयस अय्यर कभी भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। टी20 टीम में भी उनकी जगह पर सवाल उठे। खासकर शॉर्ट-पिच गेंदों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी को लेकर लगातार चर्चा होती रही। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने खुद को फिर साबित किया। कप्तान के रूप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाया। इससे पहले 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। वहीं 2025 में पंजाब किंग्स को भी फाइनल में पहुंचाने में सफल रहे।

बल्ले से भी किया कमाल
आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने 604 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उन्होंने 498 रन बनाकर 168.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की टी20 टीम की कमान सौंपी है।

'यह सिर्फ शुरुआत है'
श्रेष्ठा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज आप यहां इसलिए नहीं हैं क्योंकि किसी ने आपको यह मौका दिया, बल्कि इसलिए क्योंकि आपने अपनी मेहनत से इसे हासिल किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'हर कोई आपके जैसे सफर से गुजरकर यहां तक नहीं पहुंच सकता था।' अपने संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, 'तुमने कर दिखाया श्रेयस। और मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है। अभी तुम्हारा सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है।' अब श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालिया प्रदर्शन और सफल नेतृत्व ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।