{"_id":"6023b46d853d0f3cf4330133","slug":"shreyas-iyer-will-lead-mumbai-cricket-team-in-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, पृथ्वी शॉ को दी गई उपकप्तानी, सितारों से सजी है मुंबई की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, पृथ्वी शॉ को दी गई उपकप्तानी, सितारों से सजी है मुंबई की टीम
Wed, 10 Feb 2021 03:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 10 Feb 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बुधवार को 20 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया जो कंधे की चोट के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। मुंबई क्रिकेट संघ ने घरेलू 50 ओवर की चैंपियनशिप के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मुंबई टीम का उपकप्तान बनाया गया।
विज्ञापन
बल्लेबाजी विभाग में टीम में भारतीय हरफनमौला शिवम दुबे, सीमित ओवर के विशेषज्ञ सूर्यकुमार यादव, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी, सरफराज खान और अखिल हरवादकर के साथ अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे भी शामिल हैं। गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी करेंगे, जिसमें तुषार देशपांडे और आकाश पारकर तथा स्पिनर शम्स मुलानी और अर्थव अंकोलेकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
संभावितों में शामिल सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को 22 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुंबई ने मंगलवार को भारतीय ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को टूर्नामेंट के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। मुंबई को एलीट ग्रुप डी में दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पुडुचेरी के साथ रखा गया है। मुंबई की टीम जयपुर में अपने सभी मैच खेलेगी।
विज्ञापन