भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ हुई एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल हो गए थे। उन्हें दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट आई थी और उनकी हड्डी खिसक गई थी। इसकी वजह से वह सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले से भी बाहर हो गए थे। यही नहीं चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईपीएल के 14वें सीजन से भी बाहर होना पड़ा। स्टार कप्तान के बाहर होने से दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा और उसे आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाना पड़ा।
2 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@ShreyasIyer15
उधर दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 में भले श्रेयस अय्यर का साथ नहीं मिल पाएगा लेकिन टीम के इस खिलाड़ी को उसकी पूरी सैलरी मिलेगी। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस को आईपीएल में नहीं खेलने के बावजूद उनकी पूरी सैलरी दी जाएगी।
3 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर @ipl
स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अय्यर को अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कंधे की चोट लगी जिसकी वजह से उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।' रिपोर्ट में कहा गया है कि अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्लेयर इंश्योरेंस पॉलिसी के अनुसार मुआवजा दिया जा सकता है।
4 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
बात करें प्लेयर इंश्योरेंस पॉलिसी की तो इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। इसके तहत अगर कोई केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए चोटिल या दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो जाता है तो उसे बीसीसीआई की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नियम के तहत श्रेयस अपनी सात करोड़ की पूरी सैलरी के लिए योग्य हैं क्योंकि वह भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए चोटिल हुए हैं।
बता दें कि श्रेयस की कप्तानी में ही पिछली बार दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। लेकिन इस बार टीम को उनका साथ नहीं मिल पाएगा। अय्यर के कंधे की सर्जरी आठ अप्रैल को होनी है और उसके बाद उनकी चोट को ठीक होने में एक अच्छा समय लग सकता है।