फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer Second Final Loss in 10 Days: Fails Again After IPL, Mumbai T20 Final Match Result

Shreyas Iyer: 10 दिन के भीतर श्रेयस लगातार दूसरा फाइनल हारे, IPL के बाद T20 मुंबई के खिताबी मैच में भी हुए फेल

Fri, 13 Jun 2025 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Jun 2025 06:04 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर 10 दिनों के भीतर दूसरा फाइनल खेलने उतरे थे। इससे पहले उन्होंने तीन जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था। श्रेयस के नेतृत्व में पंजाब को छह रनों से करारी शिकस्त मिली थी। ऐसा ही कुछ उनकी टीम सोबो मुंबई फाल्कंस के साथ हुआ। मराठा रॉयल्स ने उन्हें पांच विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
Shreyas Iyer Second Final Loss in 10 Days: Fails Again After IPL, Mumbai T20 Final Match Result
श्रेयस अय्यर - फोटो : Twitter
loader

विस्तार

मराठा रॉयल्स की जीत के साथ टी20 मुंबई लीग का समापन हो गया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में मराठा रॉयल्स का सामना श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली सोबो मुंबई फाल्कंस से हुआ। इस मैच में भी श्रेयस की किस्मत ने साथ नहीं दिया और आईपीएल के बाद वह एक और खिताब जीतने से चूक गए।
विज्ञापन

आईपीएल के बाद टी20 मुंबई लीग के फाइनल में भी नहीं चला श्रेयस का बल्ला
श्रेयस अय्यर 10 दिनों के भीतर दूसरा फाइनल खेलने उतरे थे। इससे पहले उन्होंने तीन जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था। श्रेयस के नेतृत्व में पंजाब को छह रनों से करारी शिकस्त मिली थी। ऐसा ही कुछ उनकी टीम सोबो मुंबई फाल्कंस के साथ हुआ। मराठा रॉयल्स ने उन्हें पांच विकेट से हरा दिया। हैरानी की बात यह है कि श्रेयस अय्यर का बल्ला खिताबी मैचों में खामोश रहा है। आईपीएल के फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान सिर्फ एक रन बना पाए थे। वहीं, टी20 मुंबई लीग के खिताबी मैच में भी वह सिर्फ 12 रन बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मराठा रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई फाल्कन्स को 20 ओवर में चार विकेट पर 157 रन पर रोक दिया और फिर सुतार के 49 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाए गए 53 रन की बदौलत चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नौशाद ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली और सुतार के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इससे मराठा रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।इससे पहले मयूरेश टंडेल (नाबाद 50) और हर्ष अघव (नाबाद 45) की 49 गेंदों पर 85 रन की अटूट साझेदारी की मदद से मुंबई फाल्कंस ने चार विकेट पर 157 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed