फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shreyas iyer can be given a test cap in absence of virat kohli

विराट के नहीं खेलने से चमक सकती है इस क्रिकेटर की किस्मत, मिलेगा टेस्ट खेलने का मौका!

Mon, 07 May 2018 10:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
shreyas iyer can be given a test cap in absence of virat kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के काउंटी क्रिकेट में खेलने से युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की किस्मत चमक सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


कोहली काउंटी क्लब सरे के लिए जून में खेलेंगे, जिसकी वजह से वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय टेस्ट टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को मिल सकती है जबकि टी20 इंटरनेशनल टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा कर सकते हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान होगा। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली के अलावा टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते दिख सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा के भी लौटने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों का भी हो सकता है चयन

shreyas iyer can be given a test cap in absence of virat kohli
श्रेयल अय्यर - फोटो : ht

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'मीडिया के कुछ सेक्शंस में गलत जानकारी फैली है। पुजारा और इशांत शर्मा हमेशा से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए तैयार थे। दोनों को उस समय इंग्लैंड में कोई मैच नहीं खेलना है।'

चयन समिति के एक सदस्य ने कहा, 'हमारे पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं। विराट कोहली की जगह श्रेयस अय्यर, जडेजा की जगह अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या की जगह विजय शंकर को शामिल किया जा सकता है।'

यह भी जानकारी मिली है कि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जिन्होंने निदाहास ट्रॉफी खेली थी। वैसे अंबाती रायुडू के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed