{"_id":"62987cbdf922b32fdb1460a0","slug":"shreyas-iyer-buys-mercedes-amg-g-63-4matic-priced-at-rs-2-45-crore-see-pictures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Iyer Buys Mercedes: भारत के स्टार बल्लेबाज ने खरीदी 2.45 करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas Iyer Buys Mercedes: भारत के स्टार बल्लेबाज ने खरीदी 2.45 करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार, देखें तस्वीरें
Thu, 02 Jun 2022 03:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 02 Jun 2022 03:57 PM IST
सार
श्रेयस अय्यर को केकेआर ने आईपीएल 2022 के लिए 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके पास लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन सुपरकार, ऑडी आरएस5 जैसी अन्य कारें भी हैं।
विज्ञापन
मर्सिडीज के साथ श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर ने 2.45 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली एक नई मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक एसयूवी खरीदी है। श्रेयस की एसयूवी की डिलीवरी लेने की तस्वीरें मुंबई की मर्सिडीज-बेंज लैंडमार्क कार्स द्वारा साझा की गई हैं। उनकी जर्मन कार निर्माता के साथ डीलरशिप है।
श्रेयस अय्यर को केकेआर ने आईपीएल 2022 के लिए 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके पास लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन सुपरकार, ऑडी आरएस5 जैसी अन्य कारें भी हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर को केकेआर ने आईपीएल 2022 के लिए 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके पास लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन सुपरकार, ऑडी आरएस5 जैसी अन्य कारें भी हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए लैंडमार्क कार्स ने लिखा- भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को एक बिल्कुल नई मर्सिडीज-बेंज जी-63 खरीदने के लिए बधाई। जी-63 एक बेजोड़ कार है, जो ऑफ-रोड और ऑन-रोड शानदार है। हम मर्सिडीज परिवार में आपका स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि आप इस शानदार कार को चलाने में उतना ही आनंद लेंगे जितना हमें आपकी कवर ड्राइव देखने में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक प्रतिष्ठित जी-वैगन सीरीज की कार है। यह एएमजी 4.0-लीटर वी8 बिटुर्बो इंजन द्वारा संचालित है। इसमें 430 किलोवाट (585 एचपी) का आउटपुट और 850 का पीक टॉर्क है। अपने दमदार इंजन की बदौलत ये एसयूवी 100 किमी/घंटे की रफ्तार महज 4.5 सेकेंड में पकड़ लेती है। मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन लंबे समय से बाजार में है और उसने एक ओजी एसयूवी के रूप में खुद के लिए जगह बनाई है।