फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyanka Patil and Titas Sadhu were included in India A squad to tour Australia for multi-format away series

IND A Women: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

Thu, 10 Jul 2025 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Jul 2025 07:09 PM IST
सार

श्रेयंका पिछले साल यूएई में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। उन्हें सितंबर में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने के लिए गत चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स ने पहले ही चुन लिया है।

विज्ञापन
Shreyanka Patil and Titas Sadhu were included in India A squad to tour Australia for multi-format away series
श्रेयंका पाटिल - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय महिला टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज टिटास साधु को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गुरुवार को भारत ए टीम में शामिल किया गया है। श्रेयंका और साधु चोट से वापसी कर रही हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेलेगी। इस सीरीद का आयोजन सात से 24 अगस्त तक होगा। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के बाद से ही बाहर हैं श्रेयंका 
श्रेयंका पिछले साल यूएई में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। उन्हें सितंबर में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने के लिए गत चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स ने पहले ही चुन लिया है। वहीं साधु श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में नहीं खेली थीं और चोट के कारण अप्रैल में इंग्लैंड के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे के लिए भी टीम में नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयंका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलना बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा जबकि साधु को मंजूरी मिल गई है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव टी20, वनडे और चार दिवसीय मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी सभी टीमों में शामिल किया गया है। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का इंग्लैंड दौरा काफी निराशाजनक रहा है क्योंकि उन्होंने अब तक चार मैच में केवल 101 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 47 रन है।
विज्ञापन

भारत की टी20 टीम: राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु।

वनडे और चार दिवसीय टीम: राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed