फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shoaib malik did not want to play world cup.

टीम में मिली जगह पर वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहता यह क्रिकेटर

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User अमर उजाला/दिल्ली
अमर उजाला/दिल्ली Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
shoaib malik did not want to play world cup.
हर चार पर होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप में खेलने का सपना हर किसी क्रिकेटर का होता है लेकिन कुछ ही खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो इस सपने को हकीकत में बदल पाते हैं।
विज्ञापन


अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पिछले हफ्ते घोषित टीम इंडिया के 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह समेत कई पुराने सितारों को बाहर किए जाने से चयनकर्ताओं की खूब आलोचना की जा रही है। सहवाग, युवराज और गंभीर ने भी वर्ल्ड कप में वापसी के लिए काफी प्रयास भी किया था।
विज्ञापन


लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा है जिसे 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल भी किया गया है और पूर्व कप्तान होने के नाते उसके टीम में शामिल होने की भी काफी संभावना है। हालांकि वह इसमें खेलने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है और वह वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह पाकिस्तान का खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बयान से सभी को चौंकाया

shoaib malik did not want to play world cup.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक अपने गेंदबाजी एक्शन और टीम के मौजूदा माहौल को देखते हुए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने को इच्छुक नहीं हैं।

मलिक के करीबी सूत्रों ने बताया कि मलिक पिछले कुछ सालों से बोर्ड और चयनकर्ताओं द्वारा किए जा रहे बर्ताव से दुखी हैं। इसके अलावा उन्हें डर है कि उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत कर दी जाएगी।

एक सूत्र ने कहा, "मलिक अपने गेंदबाजी एक्शन पर काम कर रहे हैं और इन दिनों काफी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हें आने वाले महीनों में विदेशी टी-20 लीगों में खेलने की लुभावनी पेशकश है और वह इसे लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।"

सईद अजमल और मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत होने के बाद मलिक की राष्ट्रीय टीम में वापसी की अटकलें लगाई जा रही है।

'यूनुस खान जो चाहें उन्हें करने का मौका दिया जाए'

shoaib malik did not want to play world cup.
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों शोएब अख्तर और मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी मैचों के जरिये सीनियर बल्लेबाज यूनुस खान के वनडे करियर का फैसला होगा। उनका कहना है कि यूनुस पर इन मैचों में अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।

शोएब ने कहा, "यूनुस को अगर वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की करनी है तो उनके लिए यह सीरीज काफी अहम है। वनडे टीम में उनकी उपयोगिता पर वैसे ही काफी बहस चल रही है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी मैचों में उन्‍हें पूरा मौका देना चाहिए ताकि वह खुद को साबित कर सके। यदि वह नाकाम रहे तो उन्हें बाहर किया जा सकता है।"

वहीं, यूसुफ ने कहा, "टीम प्रबंधन को चाहिए कि अगर वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो उन्‍हें मौका दिया जाए। ताकि उन्‍हें बाद में कोई खेद या दबाव नहीं रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed