{"_id":"5b38e4a44f1c1bee388b4b76","slug":"shoaib-malik-completes-2000-t20i-runs-pakistan-beat-zimbabwe-by-74-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZIMvPAK:शोएब मलिक ने हासिल की विशेष उपलब्धि, पाक ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIMvPAK:शोएब मलिक ने हासिल की विशेष उपलब्धि, पाक ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शोएब मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिफ अली (41* ) और शोएब मलिक (37*) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 74 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। हरारे में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। आसिफ अली को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के अलावा टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने वाली तीसरी टीम ऑस्ट्रेलिया है। बहरहाल, जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मोहम्मद हफीज (7) व हुसैन तलत जल्दी-जल्दी आउट हो गए। कप्तान सरफराज अहमद भी 16 रन बनाकर डगआउट लौटे। फखर जमान ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने अपना दूसरा अर्धशतक जमाया।
विज्ञापन
अंतिम ओवरों में शोएब मलिक (37*) और आसिफ अली (41*) ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पाकिस्तान का कुल स्कोर 182/4 तक पहुंचाया। शोएब मलिक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किये। ऐसा करने वाले वह विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल और पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम हैं। जिम्बाब्वे की तरफ से चिसोरो ने 2 विकेट चटकाए। जार्विस और चिभाभा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने चामू चिभाभा (0) के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसके बाद मसाकाद्जा भी 7 रन बनाकर चलते बने। इस वक्त कुल स्कोर महज 22 रन था। सोलोमन मीर ने शानदार शुरुआत की लेकिन 27 रन के निजी स्कोर पर वे मोहम्मद नवाज का शिकार हुए। जिम्बाब्वे के नियमित अंतराल में विकेट गिरते जा रहे थे कि इस बीच टैरीसाई मुसाकंदा ने 35 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। मगर दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला।
देखते ही देखते जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, हसन अली और मोहम्मद हफीज ने 2-2 विकेट चटकाए। आसिफ अली को ताबड़तोड़ नाबाद 41 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
पाकिस्तान: 182/4 (फखर जमान 61, चिसोरो 28/2)
जिम्बाब्वे: 108/10 (मुसाकंदा 43, मोहम्मद नवाज 11/2)