फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar Virat Kohli: Shoaib Akhtar supported Virat Kohli, said - Kohli did not score 70 international centuries in the aunts courtyard or playing candy crush

Shoaib Akhtar Virat Kohli: शोएब अख्तर ने किया विराट का समर्थन, बोले- कोहली ने 70 अंतरराष्ट्रीय शतक घर के आंगन में नहीं लगाए

Sat, 16 Jul 2022 07:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Jul 2022 07:23 PM IST
सार

पाकिस्तान से कोहली को काफी समर्थन मिला है। पाक कप्तान बाबर आजम से लेकर रशीद लतीफ तक कोहली के पक्ष में बयान दे चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में शोएब अख्तर भी शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar Virat Kohli: Shoaib Akhtar supported Virat Kohli, said - Kohli did not score 70 international centuries in the aunts courtyard or playing candy crush
शोएब अख्तर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी विराट कोहली के समर्थन में खड़े हो गए हैं। उन्होंने विराट की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। अख्तर ने कहा कि कोहली ने 70 अंतरराष्ट्रीय शतक घर के आंगन में या कैंडी क्रश वीडियो गेम खेलते हुए नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

 

दरअसल, कोहली नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान वह कोई मैच जिताऊ पारी भी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से उन्हें बाहर करने की मांग उठने लगी है। यहां तक कि भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग भी उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर चुके हैं। 

There are people against him': Shoaib Akhtar on Virat Kohli's decision to  quit India's Test captaincy - Sports News
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान से कोहली को काफी समर्थन मिला है। पाक कप्तान बाबर आजम से लेकर रशीद लतीफ तक कोहली के पक्ष में बयान दे चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में शोएब अख्तर भी शामिल हो चुके हैं। हालांकि, अख्तर ने यह भी माना कि फॉर्म में चल रहे किसी जूनियर बल्लेबाज को टीम से बाहर कर आउट ऑफ फॉर्म कोहली को खिलाना गलत है।
विज्ञापन

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- कपिल देव मेरे सीनियर हैं और उनकी एक राय है और एक राय रखना ठीक है, क्योंकि वह एक महान क्रिकेटर हैं। उन्हें अपनी राय देने का अधिकार है, लेकिन एक पाकिस्तानी के रूप में मैं कोहली का समर्थन क्यों कर रहा हूं? यह मैं आपको बताना चाहूंगा। कोहली ने 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। ऐसा वह घर के आंगन में या कैंडी क्रश खेलते नहीं बनाए हैं।

Virat Kohli would have been best of my friends: Shoaib Akhtar on  similarities in nature with Indian captain | Cricket News – India TV

अख्तर को यह समझने में तकलीफ होती है कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर करने के बारे में कोई कैसे सोच सकता है। अख्तर ने कहा- आपने सपने में भी कैसे सोचा कि कोहली को भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है? विराट कोहली का करियर खत्म हो गया? ठीक है, काफी सही। विराट कोहली को हटा दिया जाना चाहिए? सहमत। अब जब मैं ये बातें सुनता हूं तो मैं हंसता हूं और लोगों से कहता हूं कि विराट पिछले 10 सालों में दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज रहा है।

अख्तर ने कहा- निश्चित तौर पर विराट के कुछ साल खराब रहे हैं और उन सालों में भी उन्होंने शतक नहीं तो रन जरूर बनाए हैं। विराट को मैं यह सलाह देना चाहता हूं कि उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वह कभी भारत के कप्तान थे। उन्हें बस अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उनकी जो भी आलोचना की गई है, वह उन्हें मजबूत बनाने के लिए काफी है और वह फिर से एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर सामने आएंगे।

Shoaib Akhtar equates Virat Kohli's on field intensity with Imran Khan,  urges Pakistan players to play like India - myKhel

हालांकि, अख्तर ने यह भी कहा कि वह इस पुरानी कहावत में कभी विश्वास नहीं करते कि 'फॉर्म अस्थायी है, क्लास स्थायी है'। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा-  जब फॉर्म जाती है, तब क्लास भी जाती है। अख्तर की कोहली को यह भी सलाह है कि मुसीबत से बाहर निकलने की कोशिश न करें और कम से कम 100 गेंदें खेलें। अख्तर ने कहा- मैंने कोहली के लिए 110 अंतरराष्ट्रीय शतकों की भविष्यवाणी की थी और एक बार जब वह फॉर्म में वापस आ जाएगा तो वह 30 शतक लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed