फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar-Kohli: Pakistani fans asked Shoaib Akhtar- Why do you praise Virat Kohli? befitting reply

Shoaib Akhtar-Kohli: पाकिस्तानी फैंस ने शोएब अख्तर से पूछा- कोहली की इतनी तारीफ क्यों करते हो? मिला करारा जवाब

Sun, 05 Mar 2023 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Mar 2023 12:20 PM IST
सार

यह सब कोहली के लिए इतना आसान नहीं था और फॉर्म में वापसी से पहले उन्होंने मानसिक फिटनेस पर काम करने के लिए पिछले साल अगस्त में क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लिया था।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar-Kohli: Pakistani fans asked Shoaib Akhtar- Why do you praise Virat Kohli? befitting reply
शोएब अख्तर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाना जाता है। पिछले दो-तीन वर्षों में विराट कोहली की फॉर्म में गिरावट क्रिकेट की दुनिया में खूब चर्चा का विषय बना। हालांकि, उन्होंने पिछले साल एशिया कप टी20 के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर शतकों के सूखे को खत्म किया था।
विज्ञापन

यह सब कोहली के लिए इतना आसान नहीं था और फॉर्म में वापसी से पहले उन्होंने मानसिक फिटनेस पर काम करने के लिए पिछले साल अगस्त में क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लिया था। 34 वर्षीय क्रिकेटर ने इसके बाद जोरदार वापसी की और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली थी। 

Former Pakistan Bowler Shoaib Akhtar Points Out How he would Dismiss Virat  Kohli
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की बल्लेबाजी के सबसे बड़े फैन में से एक पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अब खुलासा किया है कि वह हमेशा भारत के पूर्व कप्तान के बारे में क्यों इतनी बातें करते हैं और क्यों उनकी इतनी तारीफ करते हैं। शोएब ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा- मेरा मानना है कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, लेकिन एक कप्तान के रूप में वह हारे हुए लग रहे थे। उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ दी। मैं अपने एक दोस्त से विराट कोहली के बारे में बात कर रहा था और हम दोनों उसी पर चर्चा कर रहे थे। मैंने कहा कि विराट कहीं खो गए हैं और जब वह अपने दिमाग को शांत करेंगे, तब वह फिर से रन बनाने लगेंगे। जब उनका दिमाग किसी भी टेंशन से मुक्त हो गया, तो उन्होंने टी20 विश्व कप को रोशन कर दिया। 
विज्ञापन

शोएब ने कहा- आपको यह भी देखने की जरूरत है कि कोहली के लगभग 40 शतक रन चेज में आए हैं। लोग कहते हैं कि तुम विराट की बहुत तारीफ करते हो, मैं कहता हूं कैसे ना करूं? मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? एक समय था जब विराट के शतकों के कारण भारत जीतता था। कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, यह स्टार बल्लेबाज अब तक तीन टेस्ट मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed