बर्फीली पिच पर 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' और 'मुल्तान के सुल्तान' के बीच होगा महा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और रफ्तार के बादशाह शोएब अख्तर को तो आपने मैदान पर भिड़ते देखा ही होगा। लेकिन अभी तक आपने इन दोनों क्रिकेटर्स को मिट्टी या घास की पिचों पर ही टकराते देखा होगा। अब ये खिलाड़ी बर्फ की पिच पर भी दो-दो हाथ करते नजर आएंगे।
दरअसल यह क्रिकेटर स्विट्जरलैंड की बर्फीली पिचों पर क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। 8 और 9 फरवरी को होने वाले इन मैचों का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे होगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ दो टीमों का खुलासा हुआ है। एक टीम के कप्तान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग होंगे। वहीं दूसरी टीम की कमान पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के हाथों में होगी।
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अजीत अगारकर ने अपने ट्विटर हैंडल से इस चैलेंजिंग टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी है। खबर है कि स्विट्जरलैंड की जिस जगह पर यह क्रिकेट मैच खेले जाएंगे वहां का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहता है। ऐसे में बर्फीले मौसम में इन दिग्गज खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी। आइए दोनों टीमों के स्क्वाड पर एक नजर डालें:
डॉयमंड्स टीम- वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, माइकल हसी, मोहम्मद कैफ, एंड्रयू सायमंड्स, जोगिंदर शर्मा, अजीत अगारकर, रमेश पवार, जहीर खान, लसिथ मलिंगा।
रॉयल्स टीम - शाहिद अफरीदी (कप्तान), ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, ओवेस शाह, ग्रांट एलियट, अब्दुल रज्जाक, मैट प्रायर, डेनियल विटोरी, नेथन मैक्कुलम, शोएब अख्तर, मोंटी पनेसर।