फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shivam Dube scored unbeaten 83 runs in Deodhar trophy with five sixes and three fours

Deodar Trophy: धोनी के चहेते खिलाड़ी का कमाल; तूफानी अंदाज में बना दिए 83* रन, पांच छक्के और तीन चौके लगाए

Mon, 31 Jul 2023 04:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

शिवम दुबे ने नाबाद 83 रन बनाकर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। इस मैच में कुल सात छक्के लगे, इनमें से पांच छक्के अकेले शिवम दुबे के बल्ले से निकले। वह अपनी टीम के लिए छक्का लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।
 

विज्ञापन
Shivam Dube scored unbeaten 83 runs in Deodhar trophy with five sixes and three fours
शिवम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले शिवम दुबे महेंद्र सिंह धोनी के चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं। दुबे छक्के लगाने की अपनी काबीलियत के चलते चेन्नई की टीम के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक हैं। अब शिवम दुबे ने देवधर ट्रॉफी में कमाल की पारी खेली है। वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए दुबे ने नॉर्थ जोन के खिलाफ नाबाद 83 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे। इस मैच में कुल साथ छक्के लगे, इनमें से पांच तो अकेले दुबे के बल्ले से निकले। दुबे के अलावा दो छक्के नॉर्थ जोन के रोहिला ने लगाए।
विज्ञापन


दुबे की शानदार पारी के चलते वेस्ट जोन ने मैच छह विकेट से जीता। चार मैच में यह वेस्ट जोन की तीसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही अंक तालिका में वेस्ट जोन की टीम तीसरे स्थान पर है। साउथ जोन ने अपने चारो मैच जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, ईस्ट जोन और वेस्ट जोन ने चार में तीन मैच जीते हैं। बेहतर रन रेट के आधार पर ईस्ट जोन दूसरे और वेस्ट जोन तीसरे स्थान पर है। सेंट्रल जोन और नॉर्थ जोन चार में से एक जीत के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन सभी चार मैच हारकर आखिरी स्थान पर है।
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ जोन की टीम ने छह विकेट खोकर 259 रन बनाए। रोहिला ने सबसे ज्यादा 56 रन का योगदान दिया। हिमांशू राणा और नीतीश राणा ने 54-54 रन बनाए। वेस्ट जोन के लिए सम्स मुलानी ने तीन विकेट झटके। इसके जवाब में वेस्ट जोन ने 48.5 ओवर में चार विकेट पर 260 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिवम दुबे के नाबाद 83 रन के अलावा कथन पटेल ने 63 रन का योगदान दिया। हार्विक देसाई ने भी 56 रन बनाए। नॉर्थ जोन के ऋषि धवन, मयंक यादव और नीतीश राणा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed