IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सीरीज से बाहर हुआ यह ऑलराउंडर, दुबे की एंट्री
बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा- पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम में घायल नीतीश रेड्डी के स्थान पर शिवम दुबे को नामित किया है।
विस्तार
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) June 26, 2024
Shivam Dube replaces Nitish Reddy in the #TeamIndia squad for the series against Zimbabwe. #ZIMvIND
Details 🔽https://t.co/WMktNAIDIx
नीतीश का आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा था। यह उनका डेब्यू आईपीएल था और इसके 15 मैचों में उन्होंने 303 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 76 रन का रहा था। इनमें दो अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा नीतीश ने तीन विकेट भी लिए थे। वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें टीम इंडिया में चयन के रूप में मिला। हालांकि, अब वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
शिवम फिलहाल टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में
वहीं, शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 खेल रहे हैं। उनका चयन इस सीरीज के लिए नहीं हुआ था। अब नीतीश के रिप्लेसमेंट के तौर पर वह टीम में आए हैं। शिवम बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी करने के अलावा दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप में शिवम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
- पहला टी20: छह जुलाई
- दूसरा टी20: सात जुलाई
- तीसरा टी20: 10 जुलाई
- चौथा टी20: 13 जुलाई
- पांचवां टी20: 14 जुलाई