{"_id":"5be8c314bdec2269a369b847","slug":"shiv-singh-will-have-to-take-permission-from-umpire-before-rotation-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा सिंह की गेंदबाजी पर नया फरमान, अंपायर से पूछने के बाद ही डाल सकेंगे घूमकर गेंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिवा सिंह की गेंदबाजी पर नया फरमान, अंपायर से पूछने के बाद ही डाल सकेंगे घूमकर गेंद
हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
shiv singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर अंपायरों को कोई दिक्कत नहीं होती है तो वह राजस्थान के खिलाफ भी घूमकर गेंद फेंकने के कारनामे को अंजाम देंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बीसीसीआई के समक्ष रखा है, लेकिन बोर्ड ने अब यूपीसीए को इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
शिवा सिंह का कहना है कि उन्होंने घूमकर गेंद पहली बार नहीं फेंकी है। इस साल वह विजय हजारे ट्राफी में केरल के खिलाफ भी इस गेंद को फेंक चुके हैं। तब अंपायर ने न तो उनकी गेंद को डेड बॉल घोषित किया था और न ही बल्लेबाज ने कोई खास प्रतिक्रिया जताई थी। यहां उन्हें इस गेंद पर विकेट भी नहीं मिला था। यही वजह थी कि उन्होंने यह गेंद अंडर-23 के मुकाबले में भी फेंकी, लेकिन यहां अंपायर ने इसे डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, वह बल्लेबाज को भ्रमित करने के लिए इस तरह की गेंद फेंकते हैं। शिव का कहना है कि वह आगे भी इस गेंद को फेंकना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने फैसला लिया है कि वह विवादों को जन्म दिए बिना पहले अंपायर से इस बारे में बात करेंगे। इजाजत मिलने पर ही वह इसें फेंकेगे। टीम मैनेजर पूर्व रणजी खिलाड़ी रत्नेश मिश्रा ने भी साफ किया है कि इस बारे में पहले अंपायर से बात करना ठीक होगा।
विज्ञापन
अंपायर जो भी कहेंगे उसका पालन किया जाएगा। रत्नेश का कहना है कि शिव के घूमकर गेंद फेंकने के दौरान अगर बल्लेबाज ने विकेट छोड़ दिया होता तो गेंद को डेड घोषित किए जाने और पेनाल्टी के पांच रन दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन दोनों ही मौकों पर बल्लेबाज ने आसानी से शिव की गेंद को खेला।
हालांकि यूपीसीए ने शिव सिंह से यही कहा है कि ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे विवाद पैदा हों। वह अपने आम खेल पर ध्यान लगाएं। वहीं यूपीसीए ने भी इस मुद्दे को लेकर बीसीसीआई से निर्देश मांगे है, लेकिन उन्हें जवाब का इंतजार है।
चर्चा में है शिव की यह गेंद
शिवा सिंह की यह गेंद क्रिकेट जगत में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला आईसीसी, एमसीसी तक पहुंच चुका है। इस पर सोशल मीडिया में मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बिशन सिंह बेदी ने इसे निराले एक्शन की संज्ञा दे डाली।