{"_id":"630341f209f37f2c657c7b5f","slug":"shikhar-dhawan-wore-jersey-of-shardul-thakur-in-ind-vs-zim-third-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: गब्बर ने पहनी ठाकुर की जर्सी, शिखर धवन और शार्दुल को लेकर फैंस ने बनाए मजेदार मीम्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: गब्बर ने पहनी ठाकुर की जर्सी, शिखर धवन और शार्दुल को लेकर फैंस ने बनाए मजेदार मीम्स
Mon, 22 Aug 2022 02:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:14 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शिखर धवन ने शार्दुल ठाकुर की जर्सी पहनी और फैंस को मीम बनाने का मौका दे दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शिखर धवन और शार्दुल ठाकुर को लेकर फैंस ने जमकर मजाक बनाया। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी तो फैंस थोड़े चौक गए। कप्तान राहुल के साथ शिखर धवन मैदान पर आए, लेकिन उनकी जर्सी का नंबर बदला हुआ था और नाम पर टेप लगा था। धवन ने शार्दुल की जर्सी पहन रखी थी और उनका नाम छिपाने के लिए टेप लगाया था।
शिखर धवन की जर्सी का नंबर 42 है, जबकि शार्दुल की जर्सी का नंबर 54 है। तीसरे मैच में धवन ने शार्दुल की जर्सी पहनकर मैच खेला। हालांकि, धवन की जर्सी को क्या हुआ था और वो क्यों शार्दुल की जर्सी पहनने पर मजबूर हुए। इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब खिलाड़ियों ने एक दूसरे की जर्सी पहनी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी कई खिलाड़ियों का सामान समय पर नहीं पहुंचा था और खिलाड़ियों ने एक दूसरे की जर्सी पहनकर मैच खेला था।

फैंस ने लिए मजे
शिखर धवन को गब्बर के नाम से भी जाना जाता है, जबकि शार्दुल के नाम में ही ठाकुर है। इसके बाद फैंस ने शोले फिल्म के गब्बर और ठाकुर से जोड़कर दोनों खिलाड़ियों के खूब मजे लिए। किसी ने कहा कि गब्बर ने ठाकुर के हाथ काट दिए और जर्सी ले आया तो किसी ने दूसरे अंदाज में दोनों खिलाड़ियों के मजे लिए।
भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे हैं। यह सीरीज का आखिरी मैच है और इसके बाद टीम इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। हालांकि, एशिया कप की टीम और जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची टीम में काफी अंतर है।