फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar dhawan says Who will be play, the focus is on the T20 World Cup

SL vs IND: मैच से पहले धवन का बड़ा बयान, कहा- जो भी खेलेगा, टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर

Sat, 17 Jul 2021 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 17 Jul 2021 10:44 PM IST
सार

मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान शिखर धवन ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर इस सीरीज में जो भी खेलेगा, वो टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखेगा।

विज्ञापन
Shikhar dhawan says Who will be play, the focus is on the T20 World Cup
शिखर धवन - फोटो : social media

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को कप्तान शिखर धवन ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात की। श्रीलंका दौरे पर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि अगर नियमित कप्तान विराट कोहली या कोच रवि शास्त्री के दिमाग में आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले कोई विशेष खिलाड़ी है तो टीम प्रबंधन निश्चित रूप से इस बात का ध्यान रखेगा। धवन श्रीलंका के खिलाफ छह मैचों की सीमित ओवर की सीरीज के लिए युवा टीम की अगुआई करेंगे, जो 17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने का अंतिम मौका होगा।

विज्ञापन

जो भी इस श्रृंखला में खेलेगा, वो टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखेगा

धवन ने रविवार को शुरुआती वन-डे से पहले पत्रकारों से कहा, 'मेरी विराट या रवि भाई से कोई विशेष चर्चा नहीं हुई है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने राहुल भाई और चयनकर्ताओं से निश्चित रूप से कुछ चर्चा की होगी और मुझे यकीन है कि हमें यह संदेश बताया जाएगा।' इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'जो भी इस श्रृंखला में खेलेगा, वो टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखेगा। निश्चित रूप से अगर चयनकर्ता, रवि भाई या विराट के दिमाग में कोई खिलाड़ी होगा तो हम उस खिलाड़ी को खिलाएंगे क्योंकि यह अच्छा मंच है। अगर आप विश्व टी-20 से पहले किसी खिलाड़ी को देखना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ यही सीरीज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

धवन ने प्लेइंग इलेवन का खुलासा नहीं किया

धवन ने हालांकि अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन बताया कि उन्होंने श्रृंखला में उनके सलामी जोड़ीदार पर फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, 'हमने मेरे सलामी जोड़ीदार और टीम पर भी फैसला कर लिया है, जिसका खुलासा हम कल करेंगे।' कोच राहुल द्रविड़ की तरह उन्होंने भी कहा कि कोई नियम नहीं है कि उन्हें इस श्रृंखला में प्रत्येक खिलाड़ी को आजमाना ही होगा। उन्होंने कहा, 'नहीं, हमने फैसला नहीं किया है कि हम कितने खिलाड़ियों को और किन किन को खिलाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed