फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan said about virat kohli's aggresiveness

कप्तान कोहली के गुस्से पर शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 04 Aug 2015 11:02 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan said about virat kohli's aggresiveness

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के गुस्सैल व्यवहार पर अपनी राय दी। सोमवार को उन्होंने कहा कि कोहली का मैदान में व्यवहार अग्रेसिव और बेहद कंट्रोल होता है।

विज्ञापन


कोहली का यह व्यवहार कई बार टीम के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मैदान में उनके अग्रेसिव व्यवहार से टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी मनोबल मिलता है और टीम विपक्षी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करती है।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए रणजी में कोहली के साथी रहे धवन का कहना है कि कप्तान बनने के बाद भी कोहली और उनकी आपस में दोस्ती वैसी ही है, जैसे पहले थी। बतौर कप्तान कोहली का साथी क्रिकेटरों के साथ बेहद अच्छा व्यवहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया में चल रहे कंपटीशन पर भी बोले धवन

shikhar dhawan said about virat kohli's aggresiveness

शिखर धवन ने टीम इंडिया में जगह के लिए चल रहे कंपटीशन पर भी कहा। धवन के अनुसार, टीम इंडिया में ओपनिंग के लिए क्रिकेटरों में काफी कंपटीशन है जो अच्छी बात है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि हम अच्छा खेल नहीं दिखाएंगे तो टीम से बाहर भी हो सकते है। लिहाजा हर मैच में हर क्रिकेटर को अपना बेस्ट देना बेहद जरुरी है।

2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने डेब्यू मुकाबले में ही तेज शतक लगाने वाले धवन ने श्रीलंका के खिलाफ तैयारियों पर कहा कि टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है और श्रीलंका के खिलाफ अपना बेस्ट से बेस्ट जरुर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed