फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan ruled out for three week from cricket world cup 2019

टीम इंडिया को विश्व कप में करारा झटका, शिखर धवन तीन हफ्तों के लिए टीम से बाहर

Tue, 11 Jun 2019 02:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाल Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Jun 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan ruled out for three week from cricket world cup 2019
शिखर धवन - फोटो : amar ujala

विश्व विजेता बनने इंग्लैंड गई टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर रंग में लौटे शिखर धवन तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। 'गब्बर' के बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल है, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। मतलब 13 जून को न्यूजीलैंड और 16 जून को पाकिस्तान से होने वाले बड़े मैचों में धवन नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

 

कैसे लगी चोट

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस चोट के बाद ही धवन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्ड में गुजारे।

अब धवन की जगह कौन?

अंगूठे में प्रैक्चर होने के बाद अब उनकी जगह केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल सकते हैं। अगर धवन पूरी तरह फिट नहीं हो पाए तो टीम मैनेजमेंट धवन की जगह श्रेयर अय्यर या ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed