{"_id":"5a2bb90b4f1c1b60678c0378","slug":"shikhar-dhawan-is-not-well-and-doubtful-for-the-first-odi-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ीं, स्टार खिलाड़ी हुआ बीमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ीं, स्टार खिलाड़ी हुआ बीमार
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन अस्वस्थ हो गए हैं और श्रीलंका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले वन-डे में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक धवन को बुखार है, जिसकी वजह से पहले वन-डे में उनका खेलना संदिग्ध है।
विज्ञापन
टीम इंडिया धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला वन-डे जीतना चाहेगी, लेकिन अब धवन के अस्वस्थ होने से उसके सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बता दें कि ठंडे मौसम की वजह से मैच सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। धर्मशाला की पिच उछालभरी हो सकती है, जिसे देखते हुए टॉस काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल, ओपनर शिखर धवन की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। तीसरे क्रम पर श्रेयस अय्यर को खेलते देखने को मिल सकता है जबकि चौथे क्रम की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक के कंधों पर होगी।
विज्ञापन
इसके बाद केदार जाधव, एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। स्पिनर्स में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी पर विकेट निकालने का दारोमदार होगा। तेज गेंदबाजी आक्रमण भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह मिलकर करेंगे।