बांग्लादेश के खिलाफ भारत की कप्तानी करेंगे शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बांग्लादेश ए के खिलाफ तीन दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले धवन और सुरेश रैना के लिए अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने का यह अच्छा मौका है।
भारतीय चयनकर्ताओं ने बुधवार को बांग्लादेश ए के खिलाफ इंडिया ए टीम की घोषणा की। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन को श्रीलंका में पहले टेस्ट के दौरान हाथ में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे। धवन बांग्लादेश ए के खिलाफ तीन दिनवसीय मैच में इंडिया ए टीम का नेतृत्व करेंगे।
वहीं, नीदरलैंड में डच क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास करने वाले रैना को बांग्लादेश ए के खिलाफ वनडे टीम में जगह दी गई है जिसकी कप्तानी उन्मुक्त चंद करेंगे। रैना ने जून में बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का सीरीज में हिस्सा लेने की अटकलों पर विराम लग गया है। वह सीरीज में नहीं हैं।
जानें भारतीय टीम और मैच का शेड्यूल
बांग्लादेश ए टीम तीन वनडे और एक तीन दिवसीय मैच भारत ए के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा रणजी चैंपियन कनार्टक के खिलाफ भी एक तीन दिवसीय मैच खेलेगी। तीनों वनडे मैच 16, 18 और 20 सितंबर को बंगलूरू में खेले जाएंगे वहीं तीन दिवसीय मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा। कर्नाटक के खिलाफ तीन दिवसीय मैच 22 सितंबर से खेला जाएगा।
वनडे टीम : उन्मुक्त चंद (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनीष पांडेय, सुरेश रैना, केदार जाधव, संजू सैमसन, करुण नायर, कुलदीप यादव, जयंत यादव, कर्ण शर्मा, रिषि धवन, एस. अरविंद, धवल कुलकर्णी, रुष कलारिया, गुरकीरत सिंह मान।
तीन दिवसीय मैच के लिए टीम : शिखर धवन (कप्तान), अभिनव मुकुंद, करुण नायर, श्रेयष अय्यर, बाबा अपराजित, नमन ओझा, जयंत यादव, विजय शंकर, रविंद्र जाडेजा, श्रेयष गोपाल, अभिमन्यु मिथुन, वरुण एरॉन, ईश्वर पांडेय और शेल्डन जैकसन।