{"_id":"d9222158-9165-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shikhar-batted-like-bradman-in-mohali-says-cowan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर धवन की सर डॉन ब्रेडमैन से तुलना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर धवन की सर डॉन ब्रेडमैन से तुलना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 20 Mar 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एड कोवन ने युवा भारतीय ओपन शिखर धवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोहाली टेस्ट में उन्होंने बिल्कुल सर डॉन ब्रेडमैन के स्टाइल में बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
कोवन ने कहा, ‘धवन ब्रेडमैन की तरह खेले। वह सिर्फ अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे और उन्होंने प्रत्येक गेंद को उसके हिसाब से खेला। उन्होंने बहुत कम गलती की। प्रत्येक बल्लेबाज का कभी-कभी अपना दिन होता है और वो उनका दिन था।’
विज्ञापन
पीठ की चोट की समस्या से जूझ रहे कप्तान माइकल क्लार्क के चौथे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना पर कोवन ने कहा कि अभी इस बारे निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
कोवन ने कहा, ‘मैंने उनसे बात की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम उनके चोट पर काम कर रही है। मैं नहीं जानता कि वह दिल्ली टेस्ट में खेलेंगे या नहीं लेकिन वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।’